फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Water crisis deepens in Banjar for two months

Kullu News: बंजार में दो माह से गहराया जलसंकट

Thu, 18 Jul 2024 11:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
Water crisis deepens in Banjar for two months
नगर पंचायत बंजार के वार्ड 2,3 के बाशिंदों ने पानी की किल्लत को लेकर सौंपा एसडीएम बंजार के माध्य
बंजार में दो माह से गहराया जलसंकट
विज्ञापन

उपमंडलाधिकारी के माध्यम से डीसी को भेजा ज्ञापन
नगर पंचायत बंजार के वार्ड दो और तीन में है समस्या
संवाद न्यूज एजेंसी
बंजार (कुल्लू)। नगर पंचायत बंजार के वार्ड नंबर दो और तीन में पेयजल समस्या विकराल होती जा रही है। पिछले दो माह से नलों से पर्याप्त मात्रा में पानी न आने के कारण शहरवासियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार पंचायत प्रतिनिधि जलशक्ति विभाग के अधिकारियों से समस्या हल करने की मांग कर चुके हैं, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। ऐसे में वीरवार को पंचायत प्रतिनिधियों ने उपमंडलाधिकारी बंजार के माध्यम से उपायुक्त कुल्लू को ज्ञापन भेजा है। इसमें पेयजल समस्या को हल करने की मांग की गई है। नगर पंचायत बंजार की अध्यक्ष आशा शर्मा ने कहा कि वार्ड नंबर दो और तीन में पेयजल संबंधी परेशानी प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि दुआला माता मंदिर के रास्ते के किनारे पानी की सप्लाई के लिए पौने इंच की पाइप लाइन बिछाई गई है और यह पाइप साल 1996 में बिछी है। उस समय मात्र तीन कनेक्शन इस पाइपलाइन से दिए गए थे। वर्तमान समय में करीब 70 कनेक्शन इस लाइन से दिए गए हैं। इस छोटी पाइप लाइन से पेयजल आपूर्ति पर्याप्त मात्रा में होना संभव नहीं है। उन्होंने उपायुक्त कुल्लू से जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को पेयजल पाइप लाइन बदलने और समस्या हल करने के निर्देश देने की मांग की है। इस दौरान उपाध्यक्ष प्रकाश वशिष्ठ, चोबे राम, चरण दास ठाकुर, अंशुल शर्मा, सरला देवी, अनुप राम, महेंद्र शर्मा, गुलशन, विकास आदि उपस्थित रहे।
-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed