फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Wake up government, now how many more lives will be played with

वाह सरकार! अब और कितनी जिंदगियों से होगा खिलावाड़

Thu, 07 Jul 2022 11:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Wake up government, now how many more lives will be played with
गुशैणी (कुल्लू) । बंजार उपमंडल की संकरी सड़कों पर जरा सी चूक बड़े हादसे का कारण बन सकती है। इसका खौफ शैंशर निजी बस हादसे के बाद लोगों के चेहरों पर साफ दिखा है। पथ परिवहन निगम के चालक मजबूरी में संकरी और खस्ताहाल सड़कों पर बसों को चलाने को मजबूर हैं, लेकिन स्थानीय प्रशासन और लोक निर्माण बेखबर है।
विज्ञापन

शैंशर हादसे के बाद भी इस संबंध में कोई सख्त कदम नहीं उठाया गया है। दरअसल, तीर्थन वैली की गुशैणी से तिंदर और नगलाड़ी से शरची सड़क की हालत खराब है। इस सड़क पर छोटे वाहन चलाना तो दूर बसों का आवागमन भी किसी खतरे से कम नहीं है। दोनों मार्ग संकरे हैं, जिसे पहाड़ी को काटकर निकाला गया है। सड़कों पर गड्ढों की भरमार है, जो हादसों को न्योता दे रहे हैं। इससे ग्रामीण क्षेत्रों की जनता की परेशानी बढ़ती जा रही है, बावजूद प्रदेश सरकार और विभाग चुप्पी साधकर बैठे हुए हैं। गुशैणी से तिंदर सड़क की दूरी छह किलोमीटर है, लेकिन जगह-जगह पर गड्ढे पड़े हैं। नगलाड़ी-शरची सड़क पर भी गड्ढों की भरमार है। यहां से रोजाना लोगों समेत स्कूल विद्यार्थी बस में सफर कर गुशैणी स्कूल पढ़ने के लिए पहुंचते हैं। इनकी सुरक्षा को लेकर कोई कदम नहीं उठाए गए हैं। ग्रामीणों सुरेश कुमार, दिनेश ठाकुर, आलम चंद, तारा चंद, सुनील कुमार, सागर चंद ने बताया कि दोनों मार्ग संकरे हैं। बस भी सड़क पर पूरी-पूरी चलती है। हादसे का खतरा भी सता रहा है, लेकिन सड़कों की हालत को नहीं सुधारा जा रहा।
विज्ञापन

सेब सीजन सिर पर, कैसे मंडियों में पहुंचेगी फसल
तीर्थन वैली में सेब सीजन शुरू होने वाला है, लेकिन सड़कों की हालत दयनीय है। अगर सड़कों की हालत समय पर नहीं सुधारी गई तो मंडियों तक फसल पहुंचना बागवानों के लिए चुनौती साबित होगा। सड़क खराब होने के कारण सेब खराब हो जाता है। मंडियों में बागवानों को फसल के उचित नहीं मिल पाते हैं। नोहांडा पंचायत के उपप्रधान प्रेम सिंह, लाल सिंह, सेस राम, दलीप सिंह ने कहा कि सरकार और विभाग को सड़कों की हालत को सुधारना चाहिए। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग बंजार के सहायक अभियंता रोशन ठाकुर ने बताया कि गुशैणी-तिंदर सड़क पर पड़े गड्ढों को भरने के लिए संबंधित ठेकेदार को निर्देश दिए गए हैं, जबकि नगलाड़ी-शरची सड़क पर जल्द टारिंग शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed