फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Waiting for hours for test in Kullu hospital

Kullu News: कुल्लू अस्पताल में टेस्ट के लिए घंटों इंतजार

Thu, 05 Sep 2024 12:35 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
Waiting for hours for test in Kullu hospital
कुल्लू के क्षेत्रीय अस्पताल में क्रसना लैव के बाहर सैंपल देने पहुंचे मरीज।
कुल्लू। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में मरीजों को टेस्ट करवाने के लिए कतारों में इंतजार करना पड़ रहा है। अस्पताल में पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मोड में स्थापित क्रस्ना लैब में अव्यवस्था देखने को मिल रही है। करीब एक माह से अस्पताल में मरीजों को सैंपल देने के लिए परेशान होना पड़ रहा है। प्रयोगशाला में स्टाफ की कमी के चलते मरीज घंटों लाइनों में बैठने के लिए मजबूर हैं। वहीं, अवकाश वाले दिन भी आलम यही बना हुआ है। प्रयोगशाला में मरीज का टेस्ट करवाने के लिए पंजीकरण करने से लेकर सैंपल लेने तक का जिम्मा एक ही स्टाफ पर है, जो परेशानी का कारण बन रहा है।
विज्ञापन

अस्पताल में स्थापित क्रस्ना प्रयोगशाला में चल रही अव्यवस्था का खामियाजा मरीजों और उनके तीमारदारों को भुगतना पड़ रहा है। चिकित्सक के परामर्श के बाद मरीज टेस्ट करवाने के लिए क्रस्ना प्रयोगशाला पहुंच रहे हैं, लेकिन पंजीकरण के लिए उन्हें लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। उसके बाद सैंपल के लिए दोबारा वही कहानी दोहरानी पड़ रही है, जिसकी वजह एक ही स्टाफ की ओर से पंजीकरण करना और सैंपल लेना है। मरीज अशोक, मोहन लाल, सुहानी, अंशिका, शीतल आदि ने कहा कि उन्हें टेस्ट करवाने के लिए एक से डेढ़ घंटे का समय लगा है। लैब में भले ही भीड़ कम थी, लेकिन स्टाफ कम होने के कारण सामान्य दिनों की तरह ही अवकाश वाले दिन भी समय लगा है। इससे उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ा है। इस संबंध में क्रस्ना के प्रभारी सुदेश गौड़ ने कहा कि अवकाश वाले दिन मरीजों की संख्या कम रहती है। ऐसे में ज्यादातर स्टाफ छुट्टी पर रहता है। मरीजों के टेस्ट बिना रुकावट हों, इसके लिए पूरी व्यवस्था प्रयोगशाला में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed