{"_id":"618a7eef7e25c91d7435ddb9","slug":"volvo-buses-will-not-run-between-kasol-and-manikarn-kullu-news-sml389684070","type":"story","status":"publish","title_hn":"कसोल से मणिकर्ण के बीच नहीं चलेगा वोल्वो बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कसोल से मणिकर्ण के बीच नहीं चलेगा वोल्वो बसें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। कसोल से मणिकर्ण के बीच वोल्वो बसों की आवाजाही सुबह सात बजे से शाम आठ बजे तक बंद रहेगा।
उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा 115 के तहत कसोल से मणिकर्ण तक लंबे यातायात जाम के चलते वोल्वो की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाया है। कहा कि हाथीथान चौक भुंतर से कसोल तक वोल्वो बसों की आवाजाही रात आठ बजे से सुबह सात बजे तक होगी, जबकि सुबह सात बजे से लेकर शाम आठ बजे तक चलने की इजाजत नहीं होगी। कहा कि आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।
उल्लेखनीय है कि हाथीथान-भुंतर से मणिकर्ण और इससे आगे सड़क तंग होने से जाम लगने से लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। मणिकर्ण के लिए वोल्वो की अधिक संख्या होने से जगह-जगह लंबा जाम लग रहा है। बता दें कि भुंतर से मणिकर्ण के बीच 35 किलोमीटर लंबे रूट को डबललेन बनाने की मांग हो रही है, लेकिन चुनावी घोषणा तक सीमित रहने से पार्वती घाटी के साथ पर्यटकों को भी खासा परेशान होना पड़ रहा है।