फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Volvo bus stand will be shattered by five crores

पांच करोड़ से चकाचक होगा वोल्वो बस स्टैंड

Thu, 28 Apr 2022 11:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Volvo bus stand will be shattered by five crores
मनाली में वोल्वो बस अड्डा। - फोटो : Kullu
मनाली (कुल्लू)। पर्यटन नगरी मनाली में खस्ताहाल वोल्वो बस स्टैंड के दिन बहुरने की उम्मीद जग गई है। पर्यटन विकास परिषद (टीडीसी) के माध्यम से इस बस स्टैंड को चकाचक करने का कार्य जल्द शुरू होने वाला है।
विज्ञापन

लगभग पांच करोड़ की लागत से बस स्टैंड में पेवर टाइल्स लगाई जाएंगी। बाढ़ से बचाव के लिए ब्यास के तट पर सुरक्षा दीवार बनाई जाएगी। दो सुलभ शौचालयों का भी यहां निर्माण किया जाएगा। सुलभ शौचालय के निर्माण का कार्य भी आरंभ कर दिया गया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि वोल्वो बस स्टैंड की हालत खस्ता है। बरसात के दौरान बस स्टैंड कीचड़ से सन्न हो जाता है। इससे यहां आने वाले देश-विदेश के पर्यटकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लिहाजा इस बस स्टैंड के विस्तार की योजना बनाई गई। लेकिन व्यास के तट पर होने के कारण यह क्षेत्र खतरे की जद में है। लिहाजा बस यहां पर बस स्टैंड का निर्माण नहीं किया जा सकता। मनाली में वोल्वो बस स्टैंड के लिए और जगह भी उपलब्ध नहीं है। टीडीसी के माध्यम से इसी बस स्टैंड को दुरुस्त करने की योजना को मंजूरी दी गई है। जल्द ही इसका काम शुरू होने की उम्मीद है। यहां पर दो सुलभ शौचालय के निर्माण को मंजूरी मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसका कार्य शुरू भी कर दिया गया है। सूत्र बताते हैं कि यह तमाम कार्य टीडीसी के माध्यम से किया जाएगा। बीएसएनएल ने इसकी प्रोजेक्ट रिपोर्ट भी तैयार कर ली है। लगभग पांच करोड़ रुपये के बजट की मंजूरी के लिए प्रस्ताव उपायुक्त के माध्यम से राज्य सरकार को भेजा गया है। पेवर टाइल्स लगाने और सुरक्षा दीवारों को लगाने की मंजूरी मिलते ही इसका कार्य भी आरंभ कर दिया जाएगा।

वोल्वो बस स्टैंड बाढ़ क्षेत्र में है। यहां पर किसी भी तरह के भवन का निर्माण करना सुरक्षित नहीं है। बस स्टैंड के मैदान में पेवर टाइल्स लगाने, सैलानियों की सुविधा के लिए सुलभ शौचालयों के निर्माण की योजना है। सुलभ शौचालय का कार्य भी शुरू कर दिया है। बीएसएनएल ने इसकी प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार कर ली है। उपायुक्त के माध्यम से बजट की मंजूरी के लिए राज्य सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है।
-डीके नारंग, आरएम कुल्लू।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed