फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Villages of Lahaul lit up with torches

Kullu News: मशालों से जगमग हो उठे लाहौल के गांव

Tue, 23 Jan 2024 12:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Tue, 23 Jan 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
Villages of Lahaul lit up with torches
लाहौल में हालड़ा उत्सव के दौरान लाहौलवासी।
रोहतांग (लाहौल-स्पीति)। देवी-देवताओं के लिए समर्पित हालडा उत्सव लाहौल घाटी के रंगलो से शुरू हो गया है। रविवार को रंगलो घाटी में हालडा उत्सव मनाया गया। इस बार सूखे के बीच ही उत्सव मनाया गया। रविवार देर रात कोकसर पंचायत के तेलिंग, लालिंग, खरचो, बोगचा और सरखंग गांव में हालडा उत्सव की धूम रही। पूरी घाटी रात के समय हालडा में मशालों की रोशनी से चमक उठी।
विज्ञापन

स्पीति उपमंडल में दिसंबर में ही लोसर उत्सव मनाया गया था। लाहौल में 21 जनवरी से हालडा उत्सव शुरू हुआ है। रोपसंग से लेकर गोंपाथांग, शाशिन, सिस्सू, यंगलिंग, जगदंग, केवग, छोकर, रंगलो सरखंग सहित लबरंग गांव में रात को लोग चबूतरे में मशाल लेकर एकत्रित हुए। हालडा निकाल कर बुरी शक्तियों को दूर भगाया गया।
विज्ञापन

नए परिधानों से सुसज्जित महिलाओं ने सत्तू और देसी घी मिलाकर बलाराजा तैयार किए। इसके बाद पूजा-अर्चना कर हालडा उत्सव का शुभारंभ किया। जगदंग में हालडा पर्व से पहले घुमाती पूजा की गई। सोमवार को घाटी में कुसिल मनाया गया, जिसमें परिवार के लोगों ने घरों में रहकर विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया। मंगलवार को नमदोई पर्व मनाया जाएगा। इसमें लोग एक-दूसरे को नववर्ष की बधाई के साथ आपस में फूल भेंट करेंगे। लोगों में हालडा उत्सव को लेकर खुशी का माहौल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed