फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Villagers distressed by the dilapidated condition of the Jajar-Dalash road.

Kullu News: जाजर-दलाश सड़क की खस्ताहालत से ग्रामीण परेशान

Sun, 04 Oct 2026 06:17 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 06:17 PM IST
विज्ञापन
Villagers distressed by the dilapidated condition of the Jajar-Dalash road.
28 किलोमीटर सड़क पर सफर करने में बढ़ी परेशानी
विज्ञापन

सड़क पर हादसों का बढ़ा अंदेशा, एक साल से टारिंग का इंतजार
संवाद न्यूज एजेंसी

निरमंड (कुल्लू)। उपमंडल आनी की 6 पंचायतों को जोड़ने वाली करीब 28 किलोमीटर लंबी मुख्य जाजर-दलाश सड़क खस्ताहाल है। रोजाना ग्रामीण खतरों के साये में सफर करने को मजबूर हैं। लोक निर्माण विभाग से बार-बार मांग उठाने के बाद भी हालत नहीं सुधरी है। इस सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हैं और टारिंग उखड़ी हुई है।
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की टारिंग का काम एक साल से अधिक समय से लंबित है। इस सड़क से रोजाना दलाश, ब्यूंगल, नित्थर और प्लेही समेत 6 पंचायतों के ग्रामीण आवाजाही करते हैं। वाहन चालकों के अनुसार गड्ढों से होकर गुजरने के कारण टायर, सस्पेंशन और वाहनों के अन्य हिस्से खराब हो रहे हैं।
विज्ञापन

इससे वाहन मालिकों पर मरम्मत का अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग से जल्द टारिंग करवाकर सड़क को यातायात के लिए बेहतर बनाने की मांग की है। वहीं, लोक निर्माण विभाग दलाश के सहायक अभियंता मनीष कुमार ने बताया कि 15 अक्तूबर के बाद दलाश-जाजर सड़क पर टारिंग का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed