फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   village burnt without facsilities

सुविधाएं होतीं तो नहीं जलते आशियाने

Mon, 16 Nov 2015 05:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटला
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटला Updated Mon, 16 Nov 2015 05:35 PM IST
विज्ञापन
village burnt without facsilities

रविवार को भीषण अग्निकांड ने पूरे कोटला गांव के लोगों को बेघर कर दिया। सोमवार को गांव में जहां हर व्यक्ति की आंख में आंसू थे, वहीं गांव की फिजा में एक सन्नाटा छाया हुआ था। लोगों को यह समझ नहीं आ रहा था कि अब वे क्या करेंगे। बिना छत मासूम बच्चों के साथ कहां रहेंगे।

विज्ञापन


हालांकि, मौके पर आयुर्वेद मंत्री कर्ण सिंह भी पहुंचे और उन्होंने प्रभावितों को हरसंभव मदद देने का आश्वासन दिया। लेकिन, गुस्साए लोगों ने एक ही सवाल किया कि पहले गांव की याद क्यों नहीं आई? ग्रामीणों का कहना था कि अगर पानी की आपूर्ति सही होती और गांव तक सड़क बन गई होती तो शायद यह हाल न होता। ग्रामीण सवाल कर रहे थे कि बार-बार पंचायत में प्रस्ताव डालने के बावजूद गांव के लिए पानी की उचित आपूर्ति क्यों नहीं की गई?
विज्ञापन


लोगों की मानें तो गांव के लिए तीन दिन से पानी की आपूर्ति पूर्ण रूप से बंद थी। ग्रामीणों में पंचायत प्रधान टेक सिंह महासा, नोक सिंह और धन देव समेत अन्य का कहना है कि कई बार पंचायत से प्रस्ताव भी पास कर आधा इंच की पाइप की जगह पर एक इंच या इसके अधिक की पाइप लगाने की मांग की गई, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। मंत्री ने लोगों को आश्वासन दिया है कि सड़क को चौड़ा करने के लिए जेसीबी लगाई गई है, जबकि आगे की सड़क के लिए प्रस्ताव सरकार को भेजा जाएगा। आईपीएच विभाग की कनिष्ठ अभियंता शिवानी गोस्वामी का कहना है कि पानी की आपूर्ति नियमित है। आग लगने के कारण लाइनें टूट गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed