{"_id":"627aa3ebed27797dc160663c","slug":"vermi-compost-unit-to-be-shifted-from-lanka-baker-kullu-news-sml408413459","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंका बेकर से स्थानांतरित होगी वर्मी कंपोस्ट यूनिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंका बेकर से स्थानांतरित होगी वर्मी कंपोस्ट यूनिट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंका बेकर से स्थानांतरित होगी वर्मी कंपोस्ट यूनिट
यूनिट के लिए तीन स्थानों का सर्वेक्षण, विभागीय टीम ने किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला मुख्यालय से नगर परिषद के वर्मी कंपोस्ट यूनिट को स्थानांतरित किया जाएगा। इसके लिए उपमंडलाधिकारी कुल्लू समेत नगर परिषद, लोक निर्माण, जल शक्ति, राजस्व विभाग और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की संयुक्त टीम ने तीन स्थानों का सर्वेक्षण किया है।
पर्यावरण और लोगों के सेहत को नुकसान न पहुंचे, इस बात का पूरा ध्यान रखा जाएगा। पर्यावरण संबंधित विभिन्न पहलुओं को जांचने पर उपयुक्त स्थान का चयन किया जाएगा। इसके उपरांत जिस स्थान पर वर्मी कंपोस्ट यूनिट को स्थापित किया जाना है, उस क्षेत्र की ग्राम पंचायत से बाकायदा इसके लिए अनुमति ली जाएगी। बता दें कि नगर परिषद कुल्लू वार्ड नंबर नौ लंका बेकर में वर्मी कंपोस्ट यूनिट चला रही है, लेकिन रिहायशी इलाका होने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में इस यूनिट को यहां से दूसरे स्थान पर स्थानांतरित किया जाना है। गौरतलब है कि स्थानीय वार्ड की जनता की शिकायत के उपरांत उपमंडलाधिकारी कुल्लू ने विगत सोमवार को नगर परिषद और विभिन्न विभागों के अधिकारियों की संयुक्त टीम के साथ वर्मी कंपोस्ट यूनिट का निरीक्षण किया था। यूनिट में विभिन्न खामियां पाए जाने पर नगर परिषद को नोटिस भी जारी किया और निर्देश दिए कि यूनिट को लंका बेकर से बदला जाए। उधर, इस संबंध में उपमंडलाधिकारी विकास शुक्ला ने कहा कि वर्मी कंपोस्ट यूनिट को वैज्ञानिक तरीके से चलाने के लिए दूसरे स्थान पर स्थानांतरित करने का नगर परिषद को नोटिस जारी किया है। कहा कि विभिन्न विभागों की संयुक्त टीम के साथ इसके लिए तीन स्थानों का सर्वेक्षण किया गया है।
इन स्थानों का किया सर्वेक्षण
नगर परिषद की वर्मी कंपोस्ट यूनिट को पर्यावरण नियमों की तहत वैज्ञानिक तरीके से चलाया जाएगा। इसके लिए तीन स्थानों का सर्वेक्षण किया गया है, इनमें चंडीगढ़ बिहाल, लगघाटी और लुगड़ भट्ठी स्थान शामिल हैं।