फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Vehicles will be parked at 18 places during Dussehra, places marked

Kullu News: दशहरा में 18 जगह पार्क होंगे वाहन, स्थान चिह्नित

Wed, 09 Oct 2024 06:55 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2024 06:55 AM IST
विज्ञापन
Vehicles will be parked at 18 places during Dussehra, places marked
2000 वाहनों को पार्क करने की रहेगी क्षमता, नो पार्किंग जोन में वाहन खड़े करने पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव में लोगों को वाहन पार्क में किसी तरह की परेशानी न आए, इसलिए प्रशासन ने पार्किंग प्लान जारी कर दिया है। मौहल से लेकर रामशिला तक 18 पार्किंग को चिह्नित किया गया है। इसमें करीब 2000 छोटे-बड़े वाहनों को पार्क करने की क्षमता होगी।
उपायुक्त तोरुल एस रवीश की ओर से एक आदेश जारी किया गया है। यातायात को सुचारु बनाए रखने तथा वाहनों को पार्क करने के लिए पर्याप्त जगह उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से प्लान के अनुसार लोगों को अपने वाहनों को इन स्थलों पर पार्क करने के लिए कहा है। दशहरा में नो पार्किंग जोन में वाहनों को खड़ा करने पर कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए क्रेन को तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन


उपायुक्त तोरुल एस रवीश ने कहा कि ढालपुर चौक से जाने वाले यातायात को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू से चलाया जाएगा। लगघाटी जाने वाले वाहनों को भुट्टी चौक से और लगघाटी से कुल्लू आने वाले यातायात को बाईपास रोड से चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

........
यहां पर रहेंगे पार्किंग स्थल
शहर में फॉरेस्ट मैदान के नजदीक ओएलएस में 30 वाहन, नगर परिषद के मोनाल कैफे के पास 75 वाहन, पशु मैदान में 50, टूरिज्म होटल सरवरी में 100 वाहन पार्क करने की क्षमता होगी। खोरी रोपा में 900 वाहन, कैलाश थिएटर सरवरी में 80, अखाड़ा बाजार टापू पुल के पास 100, विपाशा मार्केट में 40, सब्जी मंडी अखाड़ा बाजार में 100 और सरवरी के पीछे 30 वाहन पार्क किए जा सकेंगे। डीएवी पब्लिक स्कूल मैदान में 50 वाहन, कैंब्रिज स्कूल मौहल के पीछे 30, पुराने बस अड्डे में 30, नगर परिषद की पार्किंग शास्त्री नगर में 50, मिनी सचिवालय में 70, नजदीक कुल्लू वैली शॉल शोरूम में 200, शनि मंदिर के पास 50 और शांगरी बाग नजदीक रामशिला में 40 वाहन पार्क किए जा सकेंगे।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed