फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Vehicles coming from outside states will be charged in Kasol, Manikarna

बाहरी राज्यों से आने वाहनों पर कसोल, मणिकर्ण में लगेगा शुल्क

Tue, 27 Jul 2021 11:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Vehicles coming from outside states will be charged in Kasol, Manikarna
कुल्लू। जिले के प्रसिद्ध धार्मिक व पर्यटन स्थल कसोल, मणिकर्ण में ढांचागत सुविधाओं के सृजन के लिए कसोल में प्रवेश करने वाले वाहनों से साडा विकास शुल्क लिया जाएगा। प्रशासन की ओर पर्यटकों से लिया जाने वाला यह शुल्क निर्धारित कर दिया है।
विज्ञापन

उपायुक्त कुल्लू की ओर से आदेश जारी हो गए हैं। इसके तहत साडा विकास शुल्क हिमाचल प्रदेश में पंजीकृत वाहनों पर नहीं लगेगा। बाहरी प्रदेशों से आने वाले दो पहिया वाहनों का प्रवेश शुल्क 50 रुपये, कार के लिए 100 रुपये, एसयूवी व एमयूवी वाहनों के लिए 300 रुपये, जबकि सभी प्रकार की बसों व ट्रकों के लिए 500 रुपये शुल्क रहेगा। उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने कहा कि मणिकर्ण, कसोल धार्मिक व पर्यटन की दृष्टि से प्रसिद्ध स्थल हैं। इस स्थल के पर्यावरण को संरक्षित, मूलभूत सुविधाओं का सृजन तथा अन्य विकास के कार्यों करवाने के लिए निधि की आवश्यकता है। साडा की गत दिनों कुल्लू में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया है। मनाली की तर्ज पर कसोल, मणिकर्ण में वाहनों के प्रवेश पर साडा विकास शुल्क लिया जाए। उन्होंने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू हो गए हैं। बैरियर मंगलवार से स्थापित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed