फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Unknown fungal disease attacks apple trees in kullu himachal pradesh

पहले मौसम की मार अब अज्ञात बीमारी के चपेट में सेब के बगीचे

Fri, 30 Apr 2021 10:58 AM IST
अरविन्द ठाकुर प्रीतम शर्मा, अमर उजाला नेटवर्क, गुशैणी (कुल्लू)
प्रीतम शर्मा, अमर उजाला नेटवर्क, गुशैणी (कुल्लू) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 30 Apr 2021 10:58 AM IST
विज्ञापन
Unknown fungal disease attacks apple trees in kullu himachal pradesh
सेब के बगीचे (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

मौसम की मार के बाद अब सेब के बगीचे अज्ञात बीमारी की चपेट में आ गए हैं। तीर्थन घाटी में सेब के पेड़ों के आधे भाग में पत्तियां नहीं आ रही हैं। कई टहनियों में पत्ते न आने से बागवानों की चिंताएं बढ़ गई हैं। कोरोना के बीच बागवानों को इस बार अच्छी फसल की उम्मीद थी, लेकिन पहले मौसम और अब बीमारी ने इस उम्मीद को झटका दिया है। 

विज्ञापन


बागवान चमन लाल, सुंदर सिंह, रूप लाल, केशव शर्मा, सूरत राम, उदय शर्मा, शेर सिंह ठाकुर ने कहा कि सेब के पेड़ों में पत्ते न आना सेब के बगीचों में एक नई किस्म की बीमारी है। सेब पेड़ों की कुछ टहनियों पर पत्तों के साथ फल भी लग गए हैं। जबकि कुछ टहनियां पर पत्ते नहीं आ पाए हैं।
विज्ञापन


ऐसे में इन टहनियों के साथ पेड़ के सूख जाने का डर सताने लगा है। यह बीमारी कैंकर रोग से बिल्कुल अलग है। कैंकर में पौधों की छाल पर बीमारी साफ तौर नजर आती है लेकिन इसमें छाल बिल्कुल सही है। न ही बीमारी नजर भी नहीं आ रही है। बीमारी का प्रकोप तीर्थन घाटी सहित कई अन्य जगहों पर भी देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, बागवानी विभाग के एसएमएस डॉ.  रामनाथ ठाकुर ने कहा कि पौधों में पोषक तत्व की कमी के कारण इस प्रकार के लक्षण सामने आते हैं। इसके उपचार के लिए माइक्रो न्यू ट्रेंड और ह्यूमस एसिड का छिड़काव करें। इससे बीमारी पर नियंत्रण किया जा सकता है। बागवान बगीचों की मिट्टी की जांच भी करवाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed