{"_id":"67050f5347500e3602058bae","slug":"uma-devi-topped-in-essay-writing-kullu-news-c-89-1-ssml1015-132510-2024-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: निबंध लेखन में उमा देवी रहीं अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: निबंध लेखन में उमा देवी रहीं अव्वल
विज्ञापन
न्यूली (कुल्लू)। शिक्षा खंड सैंज के राजकीय उच्च विद्यालय सिंहण में वन्य जीव सप्ताह मनाया गया। मंगलवार को वन विभाग ने निबंध लेखन, नारा लेखन और चित्रकला प्रतियोगिताएं करवाईं।
निबंध लेखन में उमा देवी, हेमलता और शालू ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। नारा लेखन में ईशा, यश्विनी और आरती ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किया।
सबसे सुंदर चित्र बनाकर पुष्पा स्पर्धा में पहले स्थान पर रहीं। बबीता ने दूसरा और भीमा ने तीसरा स्थान पाया। वन खंड अधिकारी नोक सिंह ने कहा कि वन्यजीवों की रक्षा और वन संपदा का संरक्षण करना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने विद्यार्थियों को घर-घर यह संदेश पहुंचाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान स्कूल की कार्यवाहक मुख्याध्यापिका प्रभा ठाकुर, स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान रोशन लाल ठाकुर आदि उपस्थित रहे। संवाद