फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Two and a half storey house with six rooms burnt

रात को भड़की आग में छह कमरों का ढाई मजिला मकान राख

Wed, 15 Dec 2021 07:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 07:36 PM IST
विज्ञापन
Two and a half storey house with six rooms burnt
आनी के खाटू गांव में ढाई मंजिला मकान मे लगी आग बुझाते लोग।। संवाद - फोटो : Kullu
कुल्लू। बाह्य सराज आनी खंड की करशैईगाड़ पंचायत के खाटू गांव में आग लगने से छह कमरों का ढाई मंजिला घर जलकर गया। आग की घटना मंगलवार रात करीब दो से ढाई बजे के बीच हुई है।
विज्ञापन

दुर्गम इलाका से अग्निशमन केंद्र 35 किलोमीटर दूर है। ऐसे में लकड़ी का पूरा घर जल गया। आधी रात को लगी आग की भनक आसपास के गांव के लोगों को भी नहीं लग पाई।
विज्ञापन

इस कारण घर के अंदर रखा सामान समेत लाखों का नुकसान हुआ है। मकान को प्रभावित मनसा राम ने कुछ साल पहले खून-पसीना एक कर बनाया था। आग की घटना से काष्ठकुणी शैली का मकान का जला है। मकान जलने से मनसा राम, बेली राम और ताबे राम का परिवार सर्दी के मौसम में बेघर हो गया है। आग के कारण का पता नहीं चल पाया है। लोगों को शॉर्ट सर्किट की आशंका है। कड़ाके की ठंड में प्रभावित परिवारों को को चिंता सताने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत प्रधान शारदा देवी ने कहा कि आग से छह कमरों को जल गया है। इसकी सूचना हलका पटवारी के साथ प्रशासन को दे दी है। पूर्व प्रधान लगौटी और भाजपा उपाध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर ने कहा कि आग से सब कुछ राख हो गया है। उन्होंने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि आग से परिवार कोई भी सामान को नहीं बचा पाया है।

उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवार को हर संभव मदद के लिए शासन और प्रशासन से बात की जाएगी। उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने कहा कि आग से पीड़ित परिवार की प्रशासन द्वारा हर संभव मदद की जाएगी। इसके लिए एक टीम को मौके पर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed