{"_id":"64ece06e422881420e0ef096","slug":"truck-loaded-with-vegetables-overturned-on-the-bridge-near-dhundi-kullu-news-c-89-1-ssml1012-5793-2023-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: धुंधी के समीप पुल पर पलटा सब्जियों से लदा ट्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: धुंधी के समीप पुल पर पलटा सब्जियों से लदा ट्रक
Mon, 28 Aug 2023 11:29 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Mon, 28 Aug 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
लाहौल से गोभी लेकर लौट रहा वाहन अटल टनल रोहतांग के धुंधी।-संवाद
मनाली/कुल्लू। मनाली-लेह नेशनल हाईवे तीन पर धुंधी के समीप सब्जियों से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। सोमवार को हुए हादसे में ट्रक में भरी सब्जियां नाले में गिरने से खराब हो गईं।
हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। चालक मौके से फरार हो गया है। लाहौल से सब्जियों से भरा एक ट्रक मनाली की ओर आ रहा था कि अटल टनल रोहतांग के पास धुंधी में अचानक चालक ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया और ट्रक पुल पर पलट गया। फूलगोभी नाले में जा गिरी। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि हादसे में किसी को चोटें नहीं आई हैं।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। तांदी-उदयपुर-पांगी मार्ग रोहली के पास दोपहर बाद करीब 2 बजे बंद हो गया है। इससे पांगी-किलाड़ का संपर्क कुल्लू और लाहौल से कट गया।
विज्ञापन
पहाड़ी से हुए भूस्खलन से बड़ी-बड़ी चट्टानें सड़क पर आ गिरी हैं। सीमा सड़क संगठन सड़क मार्ग बहाल करने में जुटा है। पुलिस अधीक्षक केलांग मयंक चौधरी ने कहा कि भूस्खलन की घटना सोमवार दोपहर बाद हुई है। संवाद