{"_id":"64208648bb7481906e0a1e01","slug":"travelers-going-to-bijli-mahadev-rolled-down-all-narrowly-escaped-kullu-news-c-19-1-sml1012-101897-2023-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: बिजली महादेव जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रैवलर लुढ़की, सभी बाल-बाल बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: बिजली महादेव जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रैवलर लुढ़की, सभी बाल-बाल बचे
Sun, 26 Mar 2023 11:22 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sun, 26 Mar 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
खाई में गिरने से बची ट्रैवलर।
- फोटो : खाई में गिरने से बची ट्रैवलर।
कुल्लू। बिजली महादेव जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रैवलर धारठ गांव के पास अनियंत्रित होकर सड़क से बाहर निकल गई। हादसे में सभी श्रद्धालु बाल-बाल बच गए। अगर वाहन नीचे लुढ़कता तो बड़ा हादसा हो सकता था। वाहन में करीब 11 युवक-युवतियां सवार थे जो बिजली महादेव के दर्शन करने जा रहे थे।
वाहन पंजाब नंबर का है। सभी श्रद्धालु भी पंजाब के बताए जा रहे हैं। हादसा रविवार को करीब 7 बजे पेश आया।
ट्रैवलर के सड़क से बाहर निकलने पर सभी श्रद्धालुओं में अफरा तफरी मच गई। सभी ट्रैवलर से बाहर निकले। इसी दौरान स्थानीय गांव के लोग भी मौके पर पहुंचे। ट्रैवलर में छह युवक और पांच युवतियां थीं।
बाद में क्रेन से वाहन को निकाला गया और सभी कुल्लू लौट गए। बिजली महादेव सड़क चंसारी से आगे कई जगहों पर सड़क तंग है। इसमें लोगों को परेशानी आती है। ग्राम पंचायत बंदल के प्रधान गोपाल ठाकुर ने ट्रैवलर के लुढ़कने की पुष्टि की। कहा कि बड़ा हादसा टल गया। संवाद

खाई में गिरने से बची ट्रैवलर।- फोटो : खाई में गिरने से बची ट्रैवलर।
विज्ञापन