{"_id":"6a4a94a1a820b847970d18ed","slug":"transformer-installed-in-shafadi-electricity-problem-resolved-kullu-news-c-89-1-klu1002-180684-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: शफाड़ी में लगाया ट्रांसफार्मर, बिजली की समस्या हुई दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: शफाड़ी में लगाया ट्रांसफार्मर, बिजली की समस्या हुई दूर
विज्ञापन
न्यूली (कुल्लू)। सैंज घाटी के शफाड़ी, शफाड़ी-2 और नागर गांवों में लंबे समय से बनी बिजली की समस्या का समाधान हुआ है। इन गांवों में स्थापित ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण लोगों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
बिजली आपूर्ति बनाए रखने के लिए विद्युत बोर्ड ने अस्थायी व्यवस्था के तहत इन गांवों को तुंग स्थित ट्रांसफार्मर से जोड़ा था। अतिरिक्त लोड के कारण उपभोक्ताओं को बार-बार बिजली गुल होने और कम वोल्टेज की समस्या झेलनी पड़ रही थी। क्षेत्र के लोगों ने विद्युत बोर्ड के अधिकारियों से खराब ट्रांसफार्मर को जल्द बदलने की मांग उठाई थी।
बिजली बोर्ड ने शफाड़ी में नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया है। इसके बाद तीनों गांवों में कम वोल्टेज और बार-बार बिजली बाधित होने की समस्या काफी हद तक समाप्त हो गई है। स्थानीय निवासी बिहारी लाल, रेवती राम, डोले राम, ओम दत्त, शेर सिंह, राजू और तीर्थ राम ने बताया कि नया ट्रांसफार्मर लगने से लोगों को राहत मिली है। संवाद