{"_id":"6a240d81750d8a60db0ed2de","slug":"training-of-enumerators-and-supervisors-for-census-begins-kullu-news-c-89-1-ssml1013-178188-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: जनगणना के लिए प्रगणक, पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: जनगणना के लिए प्रगणक, पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण शुरू
विज्ञापन
जनगणना का प्रथम चरण 16 जून से 15 जुलाई तक चलेगा : नितेश
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले की डाइट जरड़ में जनगणना विभाग की ओर से प्रगणकों और पर्यवेक्षकों के लिए छह दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू हो गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम चरण के पहले बैच में 44 प्रगणक और पर्यवेक्षक भाग ले रहे हैं। उन्हें जनगणना से जुड़े तकनीकी और व्यावहारिक पहलुओं की जानकारी दी जा रही है।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रभारी एवं तहसीलदार नितेश ठाकुर और कानूनगो भुंतर युवराज नेगी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मुख्य प्रशिक्षक डॉ. हेम राज भारद्वाज और डॉ. अश्वनी प्रशिक्षणार्थियों को जनगणना प्रक्रिया की बारीकियां सिखा रहे हैं। मुख्य प्रशिक्षक ने बताया कि वर्ष 2011 के बाद होने वाली जनगणना वर्ष 2021 में प्रस्तावित थी, लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण इसे स्थगित करना पड़ा था। अब जनगणना का प्रथम चरण 16 जून से 15 जुलाई तक चलेगा। इस दौरान मकानों का सूचीकरण, मकान नंबर दर्ज करने के साथ 34 अनिवार्य प्रश्न पूछे जाएंगे। जनगणना का दूसरा चरण फरवरी 2027 में आयोजित होगा। लोगों से घर-घर पहुंचने वाले प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को पूरा सहयोग देने की अपील की है। उन्होंने आश्वस्त किया कि जनगणना के दौरान ली गई जानकारी पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। संवाद