फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Traditions performed by lighting torches and humming in Kanoon

Kullu News: कनौन में हूम, मशाल जलाकर निभाईं परंपराएं

Fri, 12 Jul 2024 12:32 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
Traditions performed by lighting torches and humming in Kanoon
सैंज घाटी के कनौन में हूंम मेले में मशाल को पीठ पर उठाकर देव परंपरा का निर्वहन करते देवलू।
सैंज (कुल्लू)। जिले की सैंज घाटी के कनौन में हूम (मेले) में देव परंपरा की अनूठी मिसाल देखने को मिली। बुधवार देर शाम देवता ब्रह्मा और देवी भगवती के हूम में हारियानों ने लगभग 70 फुट लंबी लकड़ी की मशाल को कंधे पर उठाकर देव कार्य निभाया। परंपरा को देखने के लिए सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। मान्यता है कि इस दिन देवी भगवती प्राकृतिक आपदा को टालने के लिए सभी की मनोकामना पूरी करती हैं।
विज्ञापन

आषाढ़ महीने में देवी भगवती लक्ष्मी अपने क्षेत्र की रक्षा के लिए हूम जगराते का आयोजन करती हैं। देवी के गूर रोशन लाल, झाबे राम ने बताया कि क्षेत्र में घटने वाली प्राकृतिक आपदा या बुरी आत्मा, भूत पिशाच की नजरों से बचने के लिए हूम का आयोजन किया जाता है। इस पर्व में मशाल जलाने का कारण है कि देवी भगवती ज्वाला रूप धारण कर बुरी आत्माओं से निजात दिलाती हैं। बुधवार शाम को देवी भगवती और ब्रह्मा ऋषि के रथ को पूरे लाव लश्कर के साथ माता के मंदिर देहुरी में पहुंचाया।
विज्ञापन

यहां पूजा-अर्चना कर रात्रि 12:00 बजे देव कार्य शुरू हुआ। मंदिर के पास लगभग 70 फुट लंबी मशाल को देव आज्ञा अनुसार मंदिर में जलते दीये से जलाया और देवता के कारकूनों ने मशाल को कंधे पर उठाकर मंदिर के चारों ओर परिक्रमा कर कनौन गांव पहुंचाया। गांव के बीच मशाल को खड़ा कर देव खेल हुई। देवी भगवती के गूर और उनके अंग संग चलने वाले शूरवीर देवता तूदला, बनशीरा खोडू, पंचवीर व देवता जहल के गूर ने जलती मशाल के आगे देव खेल की देव परंपरा काे निभाया। इसके बाद नाटी का आयोजन किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed