फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Tousists returning in the tourist places of Manali

मनाली के पर्यटन स्थलों में लौटने लगी रौनक

Tue, 22 Jun 2021 09:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 09:42 PM IST
विज्ञापन
Tousists returning in the tourist places of Manali
मनाली (कुल्लू)। कोरोना की दूसरी लहर थम जाने के बाद पर्यटन नगरी मनाली में पर्यटकों की चहल-पहल शुरू हो गई है। कोरोना कर्फ्यू में दी गई छूट के बाद सैलानियों ने मनाली का रुख करना आरंभ कर दिया है। मनाली, रोहतांग पास, सोलंगनाला, रोहतांग टनल, वशिष्ठ, हिडिंबा मंदिर, मनाली गांव, नग्गर सहित लोकल साइटों में पर्यटकों की चहलकदमी से एक बार फिर रौनक लौटने लगी है। होटलों में सैलानियों ने बुकिंग के लिए पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मनाली के होटलों में लटके ताले अब खुल चुके हैं। होटलियर पर्यटकों का अभिवादन करने के लिए आतुर हैं। पिछले करीब एक महीने तक बंद चल रहे होटलों में ऑक्यूपेंसी 30 से 35 फीसदी तक बढ़ गई है। मनाली के होटलियर मुकेश ठाकुर, रोशन ठाकुर, मेहर चंद ठाकुर, गुप्त राम ठाकुर ने बताया कि मनाली में पर्यटन सीजन देर से शुरू हुआ है। लेकिन सैलानियों ने मनाली की ओर रुख कर दिया है, जो पर्यटन के लिए अच्छा संकेत है। रोहतांग दर्रे पर बर्फ के ढेर हैं। बर्फ और अटल टनल रोहतांग का दीदार करना सैलानियों की पहली पसंद है। ऐसे में पर्यटन कारोबारियों को बरसात तक सीजन अच्छा रहने की उम्मीद जगी है। मनाली होटलियर एसोसिएशन के प्रधान अनूप राम ठाकुर ने कहा कि देश और विदेश से सैलानी मनाली पहुंच रहे हैं। होटलों में अब बुकिंग आरंभ हो गई है। लगातार ऑक्यूपेंसी भी बढ़ रही है। हिमांचल टैक्सी ऑपरेटर यूनियन के प्रधान पूर्ण चंद ठाकुर पोहलू ने कहा कि पर्यटन नगरी मनाली में हर दिन सैकड़ों वाहनों में सैलानी मनाली आ रहे हैं। पर्यटक आने से बेरोजगारी की कगार पर पहुंच चुके टैक्सी ऑपरेटरों को राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed