{"_id":"61aba655dc0d83055307a5e9","slug":"tourists-thronged-to-north-portal-after-two-days-break-in-kullu-kullu-news-sml3923755147","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन ब्रेक के बाद नार्थ पोर्टल में उमड़े सैलानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन ब्रेक के बाद नार्थ पोर्टल में उमड़े सैलानी
विज्ञापन
सिस्सू में ताजा बर्फबारी के बाद मौसम खुलते ही कुछ यू दिखा नजारा। फोटो--संवाद।
- फोटो : Kullu
रोहतांग (लाहौल-स्पीति)। पिछले दो दिनों में हुई बर्फबारी के बाद शनिवार को कुल्लू और लाहौल-स्पीति में मौसम सुहावना रहा। इसके चलते पर्यटकों को अटल टनल के साथ बर्फ देखने का मौका मिला। लिहाजा मौसम खुशगवार होने के बाद सैलानियों ने अटल टनल रोहतांग के साथ ताजा बर्फ की चांदी का दीदार किया।
टनल होकर नॉर्थ पोर्टल पहुंचे सैलानी बर्फ की वादियां देखकर गदगद हो गए। सैलानियों की उमड़ी भीड़ से यहां कारोबारी भी गदगद हो गए। नॉर्थ पोर्टल पहुंचे कई सैलानियों के वाहन केलांग और जिस्पा की ओर भी निकले।
पर्यटकों ने यहां जमकर मस्ती और फोटोग्राफी की। पर्यटकों ने नॉर्थ पोर्टल के गुफा होटल में बर्फ के पास अठखेलियां की। पर्यटकों ने एक-दूसरे पर बर्फ के गोले फेंककर जश्न मनाया। उधर, शनिवार को सिस्सू हेलीपैड में भी काफी रौनक देखने को मिली।
विज्ञापन
यहां सैलानियों ने झील के किनारे तथा पलदान लाहमो वाटरफाल में सेल्फी ली। पर्यटकों ने सिस्से में साहसिक खेल जिपलाइन का भी खूब आनंद लिया। सिस्सू पंचायत के पूर्व प्रधान जगदीश कटोच ने बताया कि पिछले डेढ़ महीने से अधिक अंतराल के बाद सिस्सू में भी बर्फबारी हुई। नॉर्थ पोर्टल से लेकर सिस्सू तक पर्यटक ही पर्यटक नजर आए। संवाद