फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Tourists rise by 40 percent in Manali after snowfall

मनाली में वीकेंड में 40 फीसदी बढ़े सैलानी

Sun, 12 Dec 2021 11:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Tourists rise by 40 percent in Manali after snowfall
मनाली-केलांग मार्ग पर पलचान के समीप जाम में फसें वाहन। इससे यात्रियों को कई घटों तक परेशानी का सा? - फोटो : Kullu
कुल्लू। बर्फबारी के बाद पर्यटन नगरी मनाली का पर्यटन कारोबार वीकेंड में 40 फीसदी बढ़ गया है। मनाली में वीकेंड के तीन दिनों में करीब 2100 पर्यटक वाहन मनाली पहुंचे। मनाली के होटल की आक्यूपेंसी भी वीकेंड में 50 प्रतिशत से ऊपर चल रही है।
विज्ञापन

पर्यटन कारोबारियों को क्रिसमस, नववर्ष और विंटर कार्निवाल में पर्यटकों की आमद में और उछाल आने की उम्मीद है। मनाली में पर्यटन विकास निगम की ओर से ग्रीन टैक्स बैरियर लगाया गया है। यहां मनाली में आने वाले सैलानियों के वाहनों का पंजीकरण किया जाता है।
विज्ञापन

मनाली के साथ मणिकर्ण और तीर्थन वैली में भी सैलानियों ने कदमताल भी एकाएक बढ़ने से व्यवसायी खुश हो गए हैं। होटलियर भाग चंद, राजू, निहाल ठाकुर, अनिल कुमार ने कहा कि बर्फबारी से मनाली के पर्यटन कारोबार में उछाल आया है। उन्होंने कहा कि इससे मनाली के हर वर्ग के कारोबारी को रोजगार मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पर्यटक सोलंगनाला के अलावा फातरू और कोठी तक कदमताल कर रहे हैं। वहीं अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल होकर सिस्सू तक बर्फीली वादियों को आनंद ले रहे हैं। होटल एसोसिएशन मनाली के मुख्य संरक्षक गजेंद्र ठाकुर ने कहा कि मनाली के पर्यटन स्थलों में हुई बर्फबारी से विंटर सीजन को इजाफा हुआ है।

उन्होंने कहा कि अब पर्यटन कारोबारियों को क्रिसमस के साथ नए साल व विंटर कार्निवाल में बेहतर काम चलने की उम्मीद है। जिला पर्यटन अधिकारी कुल्लू राजेश भंडारी ने कहा कि वीकेंड में मनाली में पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। उन्होंने कहा कि चार दिन में मनाली में करीब 1600 पर्यटक वाहन पहुंचे हैं। जबकि, वीकेंड के तीन दिनों में लगभग 2100 वाहनों की एंट्री हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed