फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Tourists play in the snow in Solanganala

सैलानियों ने सोलंगनाला में बर्फ में की अठखेलियां

Sat, 05 Mar 2022 10:01 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 10:01 PM IST
विज्ञापन
Tourists play in the snow in Solanganala
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतांग (लाहौल-स्पीति)। अटल टनल के साउथ पोर्टल में हिमस्खलन होने से मनाली-केलांग सड़क 12 घंटे बंद रही। इससे सैलानी लाहौल नहीं पहुंच पाए। हालांकि सोलंगनाला में पर्यटकों ने बर्फ के बीच जमकर अठखेलियां की।

पर्यटक बर्फ के गोले बनाकर एक-दूसरे पर फेंकते नजर आए। सैलानियों ने यहां स्कीइंग का भी लुत्फ उठाया। धुंधी में गिरे हिमखंड को शुक्रवार शाम कड़ी मशक्कत के बाद बीआरओ ने हटाकर सड़क को बहाल किया, लेकिन शनिवार सुबह भी उक्त स्थान पर हिमस्खलन हुआ। इसके कारण सड़क काफी समय तक बंद रही। दूसरी ओर तिंदी के पास भूस्खलन होने से भी सड़क अवरुद्ध रही। अटल टनल के दोनों ओर हिमस्खलन से बंद मार्ग को बीआरओ ने दोपहर बाद बहाल कर किया है। उधर, बीआरओ ने उदयपुर से किलाड़ के बीच सड़क को डबल लेन बनाने का काम शुरू किया है। इस मार्ग पर बार-बार हिमस्खलन व भूस्खलन हो रहा है। इसके कारण बीआरओ की दिक्कत बढ़ी है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान को देखते हुए लाहौल-स्पीति प्रशासन ने गाइडलाइन जारी की है। छह और सात मार्च को येलो अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में उपायुक्त लाहौल-स्पीति नीरज कुमार ने घाटी वासियों से दो दिन सफर करने से बचने की अपील की है। कहा कि आपात स्थिति में सफर करने से पहले प्रशासन को सूचित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed