फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Tourists gathered in the snowy plains in the weekend

वीकेंड में बर्फीली वादियों में उमड़े पर्यटक

Sat, 19 Feb 2022 09:13 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 09:13 PM IST
विज्ञापन
Tourists gathered in the snowy plains in the weekend
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतांग (लाहौल-स्पीति)। अटल टनल रोहतांग सैलानियों के लिए खुलने के बाद नॉर्थ पोर्टल में सैलानी पहुंच रहे हैं। डेढ़ माह बाद पर्यटकों के लिए खुली लाहौल घाटी में सैलानियों का तांता लग गया है। बर्फ से सफेद वादियों को देखकर पर्यटक भी हो गए। लाहौल-स्पीति जिला प्रशासन ने टनल को सैलानियों के लिए खोल दिया है।

आम वाहनों के लिए खुली टनल से अब सैलानी सिस्सू के बाद केलांग, जिस्पा और दारचा तक सैर सपाटा कर सकेंगे। वीकेंड पर शनिवार को टनल के नॉर्थ पोर्टल के जंखर फलोंग में वाहनों की लंबी कतार देखने को मिली। बर्फ की मोटी चादर पर पर्यटकों ने एक-दूसरे पर बर्फ के गोले फेंक कर खूब मस्ती की। धूप के बीच चांदी की तरह चमकती पहाड़ियों को सैलानी अपने दोस्तों व रिश्तेदारों को वीडियो काल से दिखा रहे हैं। उधर, देव कार्य के चलते अभी सिस्सू हेलीपैड की तरफ सैलानी रुख नहीं कर रहे हैं। जंखर-फलोंग कि वादियां ही सैलानियों से गुलजार हो रही हैं। सिस्सू पंचायत के पूर्व प्रधान जगदीश कटोच ने बताया कि देव कार्य के चलते 28 फरवरी तक हेलीपैड में पर्यटन कारोबार नहीं होगा। कोकसर पंचायत के पूर्व उपप्रधान जगदीश चंद ने बताया कि पूणा के चलते जंखर-फलोंग में पर्यटन कारोबारी और अन्य देव कारज के चलते पर्यटक गतिविधियों में भाग नहीं ले रहे हैं। अगले माह से सिस्सू और कोकसर पंचायत में पर्यटन व्यवसाय गति पकड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed