फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Tourists flock to Manali over the weekend; 3,000 vehicles arrived in two days.

Kullu News: वीकेंड पर मनाली में उमड़े पर्यटक, दो दिन में पहुंचे तीन हजार वाहन

Sat, 04 Jul 2026 11:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 04 Jul 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Tourists flock to Manali over the weekend; 3,000 vehicles arrived in two days.
मनाली में ब​शिष्ठ चौक पर बादल से ढकी वादियों के बीच गर्म हवा के गुब्बारे का लुत्फ उठाते पर्यटक। - फोटो : सांकेतिक
ऑफ सीजन के बीच पर्यटन कारोबार को संजीवनी, होटलों की ऑक्यूपेंसी 60 फीसदी पहुंची
विज्ञापन

मानसून पैकेज से जुलाई में भी अच्छी आमद की उम्मीद
संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली। ऑफ सीजन की दस्तक के बीच वीकेंड पर्यटन कारोबार के लिए राहत लेकर आया है। पिछले दो दिनों में करीब 3,000 पर्यटक वाहन मनाली पहुंचे है। इससे होटलों, रेस्तरां, टैक्सी कारोबार और स्थानीय बाजारों में फिर से रौनक लौट आई। शनिवार और रविवार को माल रोड, हिडिंबा मंदिर, सोलंगनाला और अटल टनल की ओर पर्यटकों की अच्छी आवाजाही देखने को मिली। रोहतांग जाने वाले पर्यटकों की संख्या में भी इजाफा देखने को मिला है।
वीकेंड के दौरान मनाली के होटलों की औसत ऑक्यूपेंसी लगभग 60 प्रतिशत तक पहुंच गई है जबकि सप्ताह के सामान्य दिनों में ऑक्यूपेंसी लगभग 50 प्रतिशत थी। पिछले कुछ दिनों से बारिश और ऑफ सीजन के कारण पर्यटकों की संख्या में कमी आई थी, लेकिन वीकेंड ने कारोबारियों के चेहरों पर मुस्कान लौटा दी। निजी वाहनों एवं टैक्सी के अलावा बसों से भी पर्यटकों का मनाली आना जारी है। दो दिन मे 100 से अधिक वोल्वो बसें मनाली पहुंचीं, जिनसे सैकड़ों पर्यटक घाटी में घूमने आए।
विज्ञापन

अब होटल संचालकों ने आगामी दिनों में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए विशेष मानसून पैकेज शुरू कर दिए हैं। इन पैकेजों में रियायती कमरे, भोजन और स्थानीय दर्शनीय स्थलों के भ्रमण जैसी सुविधाएं दी जा रही हैं। पर्यटन कारोबारियों को उम्मीद है कि यदि मौसम अनुकूल रहा तो जुलाई में भी पर्यटकों की अच्छी आमद बनी रहेगी और मानसून पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। फेडरेशन ऑफ होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष गजेंद्र ठाकुर का कहना है कि जुलाई में पर्यटक घटे है लेकिन वीकेंड में रौनक बरकरार है। जुलाई में भी ऐसी हो रौनक रहने की उम्मीद है। होटल कारोबारी भूपेश सिंह ने कहा कि पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए मानसिंह पैकेज दिए जा रहे है। इसमें 50 प्रतिशत की छूट के साथ अन्य ऑफर भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---00000000

मनाली में बशिष्ठ चौक पर बादल से ढकी वादियों के बीच गर्म हवा के गुब्बारे का लुत्फ उठाते पर्यटक।

मनाली में बशिष्ठ चौक पर बादल से ढकी वादियों के बीच गर्म हवा के गुब्बारे का लुत्फ उठाते पर्यटक।- फोटो : सांकेतिक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed