{"_id":"661d282a7dbb882c3e062092","slug":"tourists-enjoyed-skiing-kullu-news-c-89-1-klu1001-120795-2024-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: सैलानियों ने स्कीइंग कर उठाया लुत्फ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: सैलानियों ने स्कीइंग कर उठाया लुत्फ
विज्ञापन
लाहौल में अटल टनल के समीप बर्फ के बीच मस्ती करते पर्यटक।-संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतांग (लाहौल-स्पीति)। रोहतांग दर्रा सहित लाहौल और मनाली की ऊंची चोटियों में बर्फबारी होने के बाद मौसम ठंडा हो गया है। पर्यटकों ने मनाली और लाहौल की वादियों में ठंडे मौसम का लुत्फ उठाया।
सोमवार सुबह मनाली से काफी संख्या में पर्यटक अटल टनल रोहतांग होकर नॉर्थ पोर्टल और सिस्सू पहुंचे। साउथ पोर्टल में भी कई सैलानी रुके। अटल टनल के सिस्सू, नाॅर्थ पोर्टल में सैलानियों ने स्कीइंग सहित अन्य गतिविधियों का आनंद लिया। ताजा बर्फबारी के बाद लाहौल के पहाड़ सफेद हो गए हैं। सोमवार को लाहौल घूमने निकले सैलानियों की बर्फ के फाहों को गिरते हुए देखने की हसरत पूरी नहीं हो पाई। दिन के समय मौसम लगभग साफ बना रहा।
शाम के समय हल्की बूंदाबांदी हुई। इस बार लाहौल में पिछले साल के मुकाबले अधिक बर्फबारी हुई है। लाहौल के पर्यटन स्थल स्नो प्वाइंट बने हुए हैं। 13,050 फीट ऊंचे रोहतांग दर्रा बहाली का कार्य बीआरओ ने शुरू किया है। रोहतांग दर्रा खुलने के बाद पर्यटक अपने पसंदीदा रोहतांग दर्रा की बर्फीली वादियों का दीदार कर सकेंगे। जिस तरह से पर्यटकों की भीड़ उमड़ रही है, उससे पर्यटन कारोबारियों को इस बार बेहतर कारोबार रहने की उम्मीद है। घाटी के पर्यटन कारोबारी सोनम, यंगजोम, दीपक ने कहा कि अप्रैल के तीसरे सप्ताह में पर्यटन कारोबार और भी गति पकड़ेगा। संवाद