{"_id":"6413571b592b5ed4300f5275","slug":"tourists-allowed-to-go-gulaba-rohtang-kullu-kullu-news-c-19-1-90543-2023-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: गुलाबा तक सैलानियों को जाने की अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: गुलाबा तक सैलानियों को जाने की अनुमति
Thu, 16 Mar 2023 11:21 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Thu, 16 Mar 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
मनाली (कुल्लू)। मनाली-रोहतांग मार्ग पर पर्यटकों की आवाजाही शुरू हो गई है। वीरवार से पर्यटकों को गुलाबा तक जाने की अनुमति प्रदान की गई। पहले दिन मौसम खराब होने के कारण अधिक पर्यटक गुलाबा की ओर नहीं गए।
लगभग दस वाहन गुलाबा तक गए। गुलाबा में स्थापित बैरियर से आगे किसी को फिलहाल जाने की अनुमति नहीं है। गुलाबा तक यातायात बहाल होने के बाद अटल टनल होते हुए मनाली-लेह मार्ग पर वाहनों का दबाव कम हो जाएगा। पर्यटक अटल टनल के साथ रोहतांग मार्ग पर भी बर्फीली वादियों का लुत्फ ले सकेंगे।
लगभग तीन महीने के बाद मनाली-रोहतांग मार्ग पर वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है। दिसंबर में भारी बर्फबारी होने के कारण यह मार्ग यातायात के लिए बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन
गुलाबा में स्थापित बैरियर भी कोठी को स्थानांतरित हुआ। अब बर्फ पिघलने के बाद फिर से वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है। इस मार्ग पर फिलहाल पर्यटक रोहतांग दर्रा तक नहीं पहुंच सकेंगे। प्रशासन ने पर्यटक वाहनों को गुलाबा बैरियर तक ही जाने की अनुमति प्रदान की है। कोठी में स्थापित बैरियर को गुलाबा स्थानांतरित किया गया है।
गुलाबा से आगे यातायात बहाल होने के बाद रोहतांग जाने के लिए ऑनलाइन परमिट लेना आवश्यक होगा। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि गुलाबा बहाल हो गया है। बैरियर भी कोठी से गुलाबा के लिए स्थानांतरित कर दिया गया है। वीरवार से इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई। संवाद