{"_id":"65d5e00b19bbe6a4ff028bdd","slug":"tourist-vehicles-stopped-in-nehru-kund-crowd-gathered-in-solanganala-kullu-news-c-89-1-ssml1012-117295-2024-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: नेहरुकुंड में रोके पर्यटक वाहन, सोलंगनाला में उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: नेहरुकुंड में रोके पर्यटक वाहन, सोलंगनाला में उमड़ी भीड़
विज्ञापन
नेहरुकुंड में रोके पर्यटक वाहन, सोलंगनाला में उमड़ी भीड़
पुलिस ने फोर बाई फोर वाहन सोलंगनाला तक भेजे
सैकड़ाें पर्यटकों ने बर्फ के बीच कीं अठखेलियां
संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली (कुल्लू)। भारी बर्फबारी के बाद सोलंगनाला में पर्यटकों का मेला लग गया है। बुधवार को मौसम खुलते ही सोलंगनाला में पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ी। पर्यटकों ने बर्फ के बीच खूब अठखेलियां कीं। पर्यटकों ने सोलंगनाला में शीतकालीन खेलों का खूब लुत्फ उठाया। बर्फबारी के कारण अटल टनल रोहतांग पर्यटकों के लिए बंद हो गई है। बुधवार को पर्यटक वाहनों को नेहरुकुंड में ही रोक दिया गया। बर्फ में वाहन स्किड होने के कारण वाहन इससे आगे नहीं जा सके। हालांकि, फोर बाई फोर वाहनों को सोलंगनाला तक भेजा गया। सोलंगनाला में पर्यटकों ने बर्फ के बीच खूब मस्ती की। मंगलवार को पर्यटक वाहनों को नेहरुकुंड तक जाने की अनुमति दी गई जबकि इससे आगे सोलंगनाला तक पर्यटक सिर्फ फोर बाई फोर वाहनों में ही जा सके।
इस साल मनाली और आसपास के इलाकों में जबरदस्त बर्फबारी हुई है। फातरु, धुंधी और अटल टनल के साउथ पोर्टल में पांच फीट तक बर्फबारी हुई है। सोलंगनाला में भी तीन फीट से अधिक तक बर्फ गिरी। सोलंगनाला पहुंचे पर्यटकों ने स्कीइंग, स्नो स्कूटर आदि का लुत्फ उठाया। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि बर्फबारी अधिक होने के कारण सड़क की हालत सही नही हैं। लिहाजा, वाहनों को नेहरुकुंड तक ही भेजा जा रहा है। इससे आगे सिर्फ फोर बाई फोर वाहन भेजे गए। पर्यटन व्यवसायी रोशन, प्रियंका, जय चंद आदि ने बताया कि बर्फबारी ने मनाली के पर्यटन कारोबार में जान फूंक दी है। बर्फबारी के बाद मनाली के पर्यटन कारोबार में बढ़ोतरी की उम्मीद है।