{"_id":"625ee0c5ebc1a260691f5177","slug":"tourist-vehicle-collided-with-electric-pole-kullu-news-sml4061839196","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली के खंभे से टकराया पर्यटक वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली के खंभे से टकराया पर्यटक वाहन
विज्ञापन
मणिकर्ण-भुंतर मार्ग पर बिजलीके खंभगे से टकराया पर्यटक वाहन। -संवाद
- फोटो : Kullu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। भुंतर-मणिकर्ण मार्ग पर जरी के पास एक पर्यटक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लोहे के बिजली के खंभे से जा टकराया। हादसे में गाड़ी को नुकसान पहुंचा, लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ है।
बीच सड़क पर हुए इस हादसे से दोनों तरफ घंटों तक जाम लग गया। इससे बसों की सवारियों के साथ पर्यटकों को परेशान होना पड़ा। जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह साढ़े छह बजे हादसा हुआ। एक पर्यटक वाहन भुंतर से मणिकर्ण की तरफ जा रहा था। इस दौरान जरी से करीब दो किमी पीछे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बिजली के पोल से जा टकराया। इससे लोहे का बिजली का पोल टेड़ा हो गया और पूरे इलाके में आपूर्ति भी चली गई। हालांकि छोटे वाहन आर-पार हुए, लेकिन निगम के कई रूटों की बसों के फंसने से दोनों तरफ लंबी लाइन लग गई। ऐसे में कई लोगों को पैदल सफर करना पड़ा और कुछ लोग देरी से अपने गंत्वय पर पहुंचे। नौकरी पेशा लोग भी अपने कार्यालयों में देरी से पहुंचे हैं। इसके बाद मौके पर पुलिस ने वाहन को सड़क से हटाया और यातायात को बहाल किया। पूर्ण चंद, प्रेम सिंह तथा संतोष ने कहा कि वह मणिकर्ण की तरफ जा रहे थे। वह बस में घंटों तक फंसे रहे। हादसे का शिकार हुआ वाहन हरियाणा नंबर का बताया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने कहा कि पर्यटक वाहन किस वजह से बिजली के खंभे से टकराया है, इसकी पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने सुबह पौने दस बजे रोड से गाड़ी को हटाकर यातायात के लिए बहाल कर दिया था।