फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Tourist hanging on the noose by sending a message of suicide

आत्महत्या का मैसेज भेजकर फंदे पर लटका पर्यटक

Tue, 26 Apr 2022 11:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Tourist hanging on the noose by sending a message of suicide
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मनाली (कुल्लू)। उत्तर प्रदेश के नोएडा से मनाली घूमने आए पर्यटक ने सिमसा में एक निजी होटल के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी है। इससे इलाके में सनसनी फैल गई है।

आत्महत्या से पहले युवक ने व्हाट्सएप पर अपने भाई को सुसाइड नोट का मैसेज भेजा, जिसमें लिखा है कि वह कई दिनों से आत्महत्या की योजना बना रहा था। इसके लिए कोई जिम्मेदार नहीं है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। युवक की पहचान 26 वर्षीय तनुज शर्मा निवासी सी-48, सेक्टर 72 नोएडा के रूप में हुई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार तनुज शर्मा 20 अप्रैल को घूमने के लिए मनाली आया हुआ था। सिमसा क्षेत्र में वह एक निजी होटल में ठहरा था। 26 अप्रैल को वह होटल से चेकआउट करने वाला था, लेकिन इस दिन सुबह उसने अपने भाई को व्हाट्सएप पर सुसाइड नोट का मैसेज भेजा। इसके तुरंत बाद उसके भाई ने होटल में संपर्क किया। होटल के कर्मचारी कमरे की ओर गए तो अंदर से दरवाजा बंद था। लिहाजा सीढ़ियां लगाकर खिड़की से भीतर जाने का प्रयास किया गया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। तब तक युवक होटल के कमरे में रस्सी का फंदा बनाकर झूल चुका था। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। पुलिस के मुताबिक मौके पर किसी भी तरह की कोई नशीली वस्तु आदि नहीं मिली है। मेज पर एक टैब मिला है, जिसमें सुसाइड नोट लिखा गया है। पुलिस उपाधीक्षक हेमराज वर्मा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। युवक के परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है। उनके अनुसार युवक ने बाजार से नई रस्सी खरीदकर आत्महत्या का अंजाम दिया है। उसने यह कदम क्यों उठाया, इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस सभी पहलुओं को मद्देनजर रखते हुए मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed