{"_id":"617bfa2dd4fd3a79e1467bad","slug":"tourist-died-after-bike-falls-in-banjar-kullu-news-sml3887285150","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंजार में बाइक गिरने से पर्यटक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंजार में बाइक गिरने से पर्यटक की मौत
विज्ञापन
बंजार (कुल्लू)। औट-बंजार-सैंज हाईवे-305 के सोझा के पास देओनाल में एक पर्यटक की बाइक हादसे को शिकार हो गई है। बाइक के पहाड़ी से नीचे गिरने के कारण पर्यटक की मौत हो गई है। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से पर्यटक का शव पहाड़ी से सड़क तक लाया गया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे बंगलूरू के चार पर्यटक अलग-अलग बाइक पर जलोड़ी दर्रा से बंजार की ओर आ रहे थे। लेकिन सोझा से करीब दो किलोमीटर दूर देओनाल से एक बाइक सवार पर्यटक लापता हो गया। हालांकि साथियों ने उसकी तलाश जारी रखी। लेकिन उसका कहीं सुराग नहीं लग पाया। उसका मोबाइल भी बंद आ रहा था। ऐसे में पर्यटकों ने थक हार कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर रवाना हुई। क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया गया। कड़ी मशक्कत के बाद पर्यटक का शव पहाड़ी से नीचे मिला। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा ने की है। कहा कि शनिवार को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
...संवाद