{"_id":"6001a54f8ebc3e32ae39417f","slug":"tourisam-kullu-news-sml3578423154","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यटन कारोबार के लिए स्थानीय पंचायत को प्राथमिकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यटन कारोबार के लिए स्थानीय पंचायत को प्राथमिकता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतांग (लाहौल-स्पीति)। अटल टनल रोहतांग का लोकार्पण हुए कई माह हो चुके हैं। अभी तक हजारों लोग इसका दीदार कर चुके हैं। लाहौल-स्पीति के उपायुक्त पंकज राय ने बताया कि आने वाले समर सीजन में लाहौल में पर्यटकों की भारी भीड़ देखने को मिलेगी, जिसके लिए प्रशासन तैयार है।
पर्यटकों के आने से घाटी के स्थानीय लोगों का कारोबार भी बढ़ेगा। ऐसे में समर सीजन में पर्यटन कारोबार के लिए स्थानीय पंचायत के कारोबारियों को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके बाद पड़ोसी पंचायत के लोगों को अवसर मिलेगा और तीसरे नंबर पर लाहौल के अन्य लोगों को कारोबार करने का मौका मिलेगा। बाद में जिले से बाहरी कारोबारियों को मौका दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन सभी लिए ऑनलाइन व्यवस्था रखी गई है और साथ में स्थानीय पंचायत की एनओसी भी जरूरी है। उपायुक्त ने कहा कि नॉर्थ पोर्टल से सिस्सू तक सड़क पर नो पार्किंग जोन बनाया गया है। रेहड़ी -फड़ी भी चिह्नित स्थानों पर ही लगेगी। सिस्सू, कोकसर, ग्रांफू और गुफा होटल में प्रशासन की ओर से बूम बैरियर लगाए जाएंगे। पर्यटकों की सहूलियत के लिए पंजीकरण की ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्रक्रिया रहेंगी। पर्यावरण दूषित न हो और स्वच्छता बनाए रखने के लिए स्वच्छता वाहन उपयोग में लाया जाएगा, जो कोकसर से सिस्सू तक दिन में दो या तीन बार चक्कर लगाकर कूड़ा इकट्ठा कर सिस्सू में परिवहन निगम की भूमि पर रखा जाएगा। इसके निष्पादन के लिए सीमेंट बनाने वाली कंपनी से भी बात चल रही है। घाटी को स्वच्छ रखने के लिए हर वाहन चालक को एक सुंदर जूट से बनी थैली दी जाएगी। स्वच्छता के बारे स्थानीय लोगों की ओर से भी पर्यटकों को जागरूक किया जाएगा।