{"_id":"668fbe9595133c5468000e68","slug":"tomatoes-are-getting-better-prices-sold-at-rs-80-per-kg-in-bhuntar-kullu-news-c-89-1-klu1001-126506-2024-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: टमाटर के बेहतर मिल रहे दाम, भुंतर में 80 रुपये प्रतिकिलो बिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: टमाटर के बेहतर मिल रहे दाम, भुंतर में 80 रुपये प्रतिकिलो बिका
विज्ञापन
किसानों के चेहरे खिले, 1400 में बिक रही 20 किलो की क्रेट
संवाद न्यूज एजेंसी
भुंतर (कुल्लू)। जिले में टमाटर का सीजन शुरू हो गया है। गड़सा, हुरला-थरास, भुंतर, मौहल-शमशी और स्नोर घाटी में टमाटर निकलना शुरू हो गया है। वीरवार को सब्जी मंडी भुंतर में टमाटर अधिकतम 80 रुपये प्रतिकिलो तक बिका। छोटे आकार के टमाटर के 50 रुपये प्रतिकिलो तक दाम मिले।
टमाटर के बेहतर दाम मिलने से किसानों के चेहरे खिल गए हैं। सेब सीजन से पहले ही किसानों को कुल्लू का लाल सोना मालामाल कर रहा है। लाल रंग और अच्छे साइज के टमाटर की काफी डिमांड है। टमाटर की 20 किलो की एक क्रेट 1,000 रुपये से लेकर 1400 रुपये तक बिक रही है। पारंपरिक फसलों को छोड़कर किसानों का नगदी फसलों की तरफ रुझान बढ़ा है।
जिले में करीब 1500 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में टमाटर की पैदावार हो रही है। बताया जा रहा है कि बरसात के चलते महाराष्ट्र सहित अन्य राज्यों में टमाटर की फसल पर असर हुआ है। ऐसे में कुल्लू के टमाटर की मांग काफी बढ़ गई है। पंजाब और अन्य राज्यों में टमाटर की खूब मांग है।
विज्ञापन
बजौरा क्षेत्र के किसान नानक चंद, मनी राम और हुरला के किसान रविंद्र पाल ने कहा कि टमाटर की खेती पर किसानों का काफी खर्चा होता है। टमाटर में नियमित अंतराल पर दवाइयों का छिड़काव करना पड़ता है। थोड़ी सी चूक पूरी फसल को खराब कर देती है। बरसात का असर कम होने से इस साल टमाटर की फसल अच्छी है और मंडियों में इसके दाम भी किसानों को बेहतर मिल रहे हैं।
....
भुंतर सब्जी मंडी में टमाटर 80 रुपये प्रतिकिलो तक बिका है। व्यापारियों में टमाटर की खूब मांग है। व्यापारियों के बीच प्रतिस्पर्धा का फायदा किसानों को मिल रहा है।
-खजाना राम, आढ़ती, भुंतर सब्जी मंडी