फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Together, 25 thousand people will get training to deal with the disaster

एक साथ 25 हजार लोगों को आपदा से निपटने का मिलेगा प्रशिक्षण

Thu, 02 Jun 2022 11:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Together, 25 thousand people will get training to deal with the disaster
कुल्लू जिला में विश्व पर्यावरण दिवस पर में एक साथ 200 से अधिक स्कूलों में होगा जुआरे का प्रदर्शन।-स? - फोटो : Kullu
कुल्लू। प्राकृतिक और मानवीय आपदा के समय जागरूकता और समझदारी नुकसान को कम कर सकती है। आपदा से निपटने को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए प्रशासन पांच जून को पर्यावरण दिवस पर एक अनूठी पहल करेगा। जुआरे नाटक के माध्यम से 200 से अधिक स्कूलों में 40 मिनट तक लोगों को आपदा से निपटने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह बात उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने कही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कहा जुआरे नाटक में अग्निकांड, भूकंप, भूस्खलन, बादल फटना जैसी घटनाओं में बचाव के बारे में लोगों को जागरूक किया जाएगा। उपायुक्त ने कहा कि जुआरे नाटक नगर निगम शिमला के जुआरे नाटक पर आधारित है। इसका निर्देशन नीतीश ने बेहद आकर्षक ढंग से किया है। जुआरे नाटक का उद्देश्य स्थानीय स्तर पर सिविल डिफेंस फोर्स तैयार करना है। जिले की 235 पंचायतों और छह नागरिक इकाइयों के श्रोताओं के समक्ष एक दिन में एक ही समय पर जुआरे के मंचन के लिए प्रशिक्षित अध्यापक नाटक मंडली के निदेशक के तौर पर कार्य करेंगे। इसे यू-ट्यूब पर भी अपलोड किया गया है।
विज्ञापन

ज्याद भीड़ जुटाने वाली पंचायत को मिलेंगे पांच लाख
जुआरे कार्यक्रम को प्रोत्साहन देने के लिए उपायुक्त ने इनाम की घोषणा भी की है। जिस पंचायत से सबसे अधिक लोग पांच जून को नजदीकी स्कूल में भाग लेंगे, उस पंचायत को जुआरे सामुदायिक भवन के निर्माण करने के लिए पांच लाख का इनाम मिलेगा। जिस स्कूल के छात्र अपने क्षेत्र का सबसे उम्दा हजार्ड एंड रिसोर्स मैप बनाएंगे, उस स्कूल की टीम को 10 हजार नकद इनाम दिया जाएगा। उपायुक्त ने कहा कि जागरूक से जुड़ी यह अनूठी पहल विश्व रिकॉर्ड बनाएगी। इस जुआरे का प्रदर्शन पंचायत घर, सामुदायिक भवन और खुली जगह पर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed