फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Today 5343 students will give examination in the district

जिले में आज 5343 विद्यार्थी देंगे परीक्षा

Tue, 08 Mar 2022 10:04 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 10:04 PM IST
विज्ञापन
Today 5343 students will give examination in the district
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुल्लू। प्रदेश समेत कुल्लू जिले में 9 जनवरी से शुरू होने वाली आठवीं की वार्षिक परीक्षा देने वाले 5343 विद्यार्थी की पहले थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। इसके बाद हैंड सैनिटाइज कर विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र के अंदर भेजा जाएगा।
शिक्षा विभाग कुल्लू ने अपनी तैयारियां पूरी कर दी हैं। इसके तहत विद्यार्थियों को उचित दूरी में बैठाया जाएगा। इसमें कोविड नियमों का पूरी तरह पालन होगा। 832 सरकारी और निजी स्कूलों में स्थापित किए गए परीक्षा केंद्रों में बुधवार को 5343 विद्यार्थी शिक्षा बोर्ड की वार्षिक परीक्षा देंगे। इसमें 723 सरकारी और 109 निजी स्कूल शामिल हैं। इन परीक्षाओं की निगरानी का जिम्मा 12 बीआरसीसी खंड संसाधन केंद्र समन्वयक और छह बीपीओ यानी खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी को सौंपा गया है। ये सभी अपने-अपने संबंधित क्षेत्रों में परीक्षाओं की निगरानी करेंगे। बता दें शिक्षा विभाग कुल्लू ने स्कूल शिक्षा बोर्ड के निर्देशानुसार परीक्षाएं करवाने के सभी इंतजाम पूर कर लिए हैं। जिले के 723 सरकारी और 109 निजी स्कूलों में बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। इसमें तीसरी कक्षा की परीक्षा 10 मार्च से 19 मार्च, पांचवीं की 11 से 21 मार्च, जबकि आठवीं की परीक्षा 9 से 25 मार्च तक चलेगी। इन तीनों कक्षाओं में विद्यार्थियों की संख्या कुल 15361 है, जो बोर्ड की वार्षिक परीक्षा देंगे।
विज्ञापन

दो साल बाद ऑफलाइन होंगी परीक्षाएं
शिक्षा बोर्ड की वार्षिक परीक्षाएं कोरोना के चलते दो साल बाद ऑफलाइन आयोजित करवाई जाएगी। इससे पूर्व कोरोना संक्रमण के कारण विद्यार्थियों को बिना परीक्षा के ही अगली कक्षा में प्रमोट किया गया है। इससे विद्यार्थियों को राहत मिली थी। अब फिर से ऑफलाइन होने वाली परीक्षा से विद्यार्थी भी उत्साहित हैं। विद्यार्थियों ने परीक्षा की तैयारी पूर्ण कर दी है। इसको लेकर दिन-रात कड़ी मेहनत विद्यार्थियों की ओर से की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आठवीं की परीक्षा आज: उपनिदेशक
प्रारंभिक शिक्षा विभाग कुल्लू के उपनिदेशक डॉ. सुरजीत राव ने कहा कि परीक्षा की तैयारी पूरी है। इसमें कोविड नियमों का पालन किया जाएगा। आठवीं कक्षा की परीक्षा बुधवार को होगी। इसमें 832 सरकारी और निजी स्कूलों में 5343 विद्यार्थी शिक्षा बोर्ड की वार्षिक परीक्षा देंगे। ये परीक्षाएं बीआरसीसी और खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी की निगरानी में आयोजित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed