फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Tirthan from tourists, Jibhi valley buzzing

पर्यटकों से गुलजार हो रही तीर्थन व जिभी घाटी

Sat, 16 Oct 2021 07:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 07:45 PM IST
विज्ञापन
Tirthan from tourists, Jibhi valley buzzing
जिभी/बंजार (कुल्लू)। जिला कुल्लू की बंजार घाटी में त्योहारी सीजन में सैलानियों की आवाजाही बढ़ने लगी है। तीन माह बाद बंजार की तीर्थन व जिभी घाटी में सैलानी आने शुरू हो गए हैं। यहां पर होटलों व होमस्टे में ऑक्यूपेंसी 30 से 40 फीसदी तक बढ़ गई है। हालांकि बरसात के कारण घाटी की वादियां सुनसान पड़ गई थी।
विज्ञापन

अब जिलाभर में पर्यटन गतिविधियां शुरू हो गई है। इसका असर बंजार में दिखने लगा है। सैलानियों के आने से बंजार के पर्यटन व्यवसायियों के चेहरे खिल उठे हैं। होटलों व होमस्टे में एडवांस बुकिंग आ रही है। तीर्थन के साथ सोझा, बाहू, जलोड़ी दर्रा, सरयोलसर व रघुपुरगढ़ में रौनक आ गई है। होमस्टे मालिक वरूण भारती, ज्ञान भारती, हरीश ठाकुर, मोहर सिंह, डोला सिंह राणा, प्रकाश ठाकुर का कहना है कि डेढ़ साल तक कोरोना की वजह से बंजार घाटी के पर्यटन को बड़ा झटका लगा है। अब कोरोना संक्रमित कम होने से पर्यटन को गति मिलने लगी है। कहा कि अगर कोरोना में और कमी आती है तो पर्यटकों की संख्या में और इजाफा होगा। सराज टूरिज्म डेवलपमेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहर सिंह राठौर ने कहा कि कई महीनों बाद बंजार में पर्यटन को गति मिली है। बंजार घाटी में कई बाहरी लोगों ने होटल और होमस्टे को लीज पर लिया है। उन्हें कोरोना की वजह से भारी नुकसान उठाना पड़ा है। कहा कि अब घाटी की वादियों में सैलानी पहुंचना शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed