{"_id":"66855baaceae2c47ce05ada0","slug":"tindi-school-girls-winners-in-volleyball-kullu-news-c-89-1-ssml1012-126003-2024-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: वॉलीबाल में तिंदी स्कूल की छात्राएं विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: वॉलीबाल में तिंदी स्कूल की छात्राएं विजेता
Thu, 04 Jul 2024 07:33 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Thu, 04 Jul 2024 07:33 AM IST
विज्ञापन
उदयपुर (लाहौल- स्पीति)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय उदयपुर के खेल परिसर में चल रही 52वीं अंडर-14 छात्र एवं छात्रा वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता के तीसरे दिन खिलाड़ियों ने खूब दमखम दिखाया। प्रतियोगिता के तीसरे दिन छात्रा वर्ग के वॉलीबाल के अंतिम मुकाबले में तिंदी स्कूल ने मयाड़ वैली स्कूल को हरा कर ट्राफी पर कब्जा कर लिया है।
वहीं छात्रा वर्ग के कबड्डी का सेमीफाइनल मुकाबला मड्ग्रां और मयाड़ वैली स्कूल की छात्राओं के बीच हुआ। इसमें मड्ग्रां स्कूल ने मयाड़ वैली स्कूल को हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। इसके अलावा छात्रा वर्ग में खो-खो का सेमीफाइनल मुकाबला तिंदी और त्रिलोकनाथ स्कूल के बीच हुआ। रोचक मुकाबले में तिंदी स्कूल की छात्राओं ने त्रिलोकनाथ स्कूल की टीम को पराजित कर फाइनल में जगह बना ली है।
सहायक जिला शारीरिक शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार तोफा ने बताया कि खेलकूद प्रतियोगिता में लाहौल खंड के 318 बच्चे हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता का समापन पांच जुलाई को होगा। प्रतियोगिता के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों के मुकाबले भी होंगे। इस मौके पर उदयपुर पाठशाला के प्रधानाचार्य शिव लाल, शकोली पाठशाला के प्रधानाचार्य रणवीर सिंह सहित कई अध्यापक वर्ग मौजूद रहे।