फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Three injured in two road accidents

Kullu News: दो सड़क हादसों में तीन घायल

Sat, 23 May 2026 11:01 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
Three injured in two road accidents
कुल्लू। शहर में शुक्रवार रात दो सड़क हादसों में तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया है। पुलिस को दी शिकायत में आकाश निवासी कुल्लू ने कहा कि 22 मई की रात लगभग 11 बजे एसबीआई बैंक अखाड़ा बाजार के पास दो वाहन चालकों के बीच कहासुनी हो गई। इस बीच एक स्कॉर्पियो वाहन आया और उसने सड़क किनारे खड़े राजन शर्मा निवासी कुल्लू को टक्कर मार दी। इसके बाद आरोपी चालक मौके से भाग गया।
विज्ञापन

घायल को चोटें आईं और उन्हें उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में भर्ती कराया गया है। दूसरे मामले में भूपेंद्र निवासी ढालपुर, कुल्लू ने कहा कि 22 मई की रात लगभग 9:30 बजे पुस्तकालय कलाकेंद्र के पास एक मोटरसाइकिल ने राहगीर को टक्कर मार दी। मोटरसाइकिल को विनोद कुमार निवासी बलद्वाड़ा, मंडी चला रहा था। हादसे के बाद मोटरसाइकिल सवार और पैदल यात्री दोनों सड़क पर गिर गए और उन्हें चोटें आईं। घायलों को उपचार के लिए कुल्लू अस्पताल लाया गया। पुलिस अधीक्षक कुल्लू मदन लाल कौशल ने कहा कि पुलिस वाहन चालक का पता लगा रही है। संवाद
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed