फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   three injured in road accident

भुंतर में चहारदीवारी से टकराई निजी बस, दो छात्राएं और महिला घायल

Sat, 26 Feb 2022 11:11 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 11:11 PM IST
विज्ञापन
three injured in road accident
भुंतर के सैनिक चौक के समीप दुर्घटनाग्रस्त हुई मिनी बस। -संवाद - फोटो : Kullu
भुंतर/कुल्लू। एक निजी बस भुंतर के सैनिक चौक के पास चाहरदीवारी से जा टकराई। हादसे में दो छात्राएं और एक महिला घायल हो गई हैं। तीनों के सिर में चोटें आई हैं। इनका उपचार तेगूबेहड़ अस्पताल में करवाया गया। पुलिस ने केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार शनिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे कुल्लू से भुंतर जा रही एक मिनी बस अनियंत्रित होकर चहारदीवारी और गेट से टकरा गई। बस में स्कूल और बीएड कॉलेज के विद्यार्थी व आम लोग सवार थे। घायलों की पहचान 34 वर्षीय मोनिका राणा पत्नी राकेश राणा निवासी मौहल, 21 वर्षीय प्रीति पुत्री सेसराम निवासी भुट्टी कॉलोनी और 16 वर्षीय रिया पुत्री विजय कुमार तेगुबेहड़ के रूप में हुई है। एएसपी कुल्लू एनएस नेगी ने कहा कि पुलिस ने बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed