फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Three arrested in cyber fraud case, Rs 1.45 lakh recovered

Kullu News: साइबर ठगी मामले में तीन गिरफ्तार,1.45 लाख रुपये किए बरामद

Tue, 09 Dec 2025 07:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Tue, 09 Dec 2025 07:30 AM IST
विज्ञापन
Three arrested in cyber fraud case, Rs 1.45 lakh recovered
लाहौल स्पीति पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जनवरी माह में लाहौल के कारोबारी से हुई थी ठगी
विज्ञापन

चौथे संलिप्त व्यक्ति की धरपकड़ के लिए श्रीनगर पुलिस से किया संपर्क
संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जिला पुलिस ने जनवरी माह में लाहौल के एक कारोबारी से हुई साइबर ठगी के एक मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। जनवरी माह में जिले के एक कारोबारी से डेढ़ लाख की ऑनलाइन ठगी हुई थी। इस पर केलांग थाना में दर्ज एफआईआर नंबर 02/25, धारा 318(4), 3(5) बीएनएस के तहत जांच कर रही पुलिस टीम ने अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से एक लाख 45,781 रुपये की राशि भी बरामद की है।
गिरफ्तार लोगों में मध्य प्रदेश के गुना निवासी अजहरूल्लाह से 49,927 रुपये, राजस्थान के रामस्वरूप मेघवाल से 47,927 रुपये और अहमदाबाद, गुजरात के ठाकोर मेहल रे संगजी से 47,927 रुपये बरामद किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले में एक अन्य संदिग्ध अर्शीद नाजिर की पहचान व पते की पुष्टि के लिए श्रीनगर स्थित थाना राम मुंशी बाग के साथ संपर्क स्थापित किया जा रहा है। जिला पुलिस अधीक्षक शिवानी मैहला ने बताया कि मामले में अन्य संभावित संलिप्त व्यक्तियों की पहचान के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

लोगों से की अपील
पुलिस अधीक्षक ने नागरिकों से साइबर सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि किसी भी अज्ञात कॉल, मैसेज या लिंक पर अपनी बैंक डिटेल, ओटीपी, पासवर्ड, आधार संख्या या अन्य व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें। फर्जी ऑनलाइन निवेश, सरकारी सहायता, पुरस्कार, नौकरी या लकी ड्रॉ जैसे लालच से बचें। डिजिटल लेनदेन केवल अधिकृत प्लेटफॉर्म पर ही करें और किसी भी व्यक्ति को स्क्रीन शेयरिंग या रिमोट एक्सेस न दें। संदिग्ध गतिविधि की स्थिति में तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 या नजदीकी पुलिस थाने से संपर्क करने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed