{"_id":"67a8d8ddee3fe34288030bee","slug":"thousands-of-people-from-4-panchayats-of-bhuntar-will-be-connected-to-sewerage-facility-kullu-news-c-89-1-ssml1012-140872-2025-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: सीवरेज सुविधा से जुड़ेंगे भुंतर की 4 पंचायतों के हजारों लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: सीवरेज सुविधा से जुड़ेंगे भुंतर की 4 पंचायतों के हजारों लोग
Sun, 09 Feb 2025 10:03 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sun, 09 Feb 2025 10:03 PM IST
विज्ञापन
मौहल से शाढ़ाबाई तक दी जाएगी सुविधा, जलशक्ति विभाग बना रहा डीपीआर
55 करोड़ से अधिक की बनेगी डीपीआर, नाबार्ड के तहत खर्च किया जाएगा बजट
बलदेव राज
कुल्लू। भुंतर के साथ लगती चार पंचायतों के 3000 से अधिक परिवारों को चरणबद्ध तरीके से सीवरेज की सुविधा से जोड़ा जाएगा। इसके लिए जलशक्ति विभाग डीपीआर तैयार करेगा। इसके बाद मौहल से शाढ़ाबाई तक लोगों को सीवरेज की सुविधा दी जाएगी।
भुंतर शहर के साथ लगती पंचायतें अभी सीवरेज से नहीं जुड़ पाई हैं। इसके लिए जल शक्ति विभाग डीपीआर नाबार्ड को मंजूरी के लिए भेजेगा। योजना पर नाबार्ड के तहत बजट खर्च किया जाएगा।
गौर रहे कि नगर पंचायत भुंतर के साथ लगती पंचायत बदाह, मौहल, जरड़ भुट्टी काॅलोनी और खोखन पंचायतों के परिवार अभी सीवरेज सुविधा की राह देख रहे हैं। विभाग इसके लिए करीब 55 करोड़ से अधिक की डीपीआर तैयार कर रहा है। सीवरेज की सुविधा मिलने हजारों की आबादी को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
जल शक्ति विभाग ने पहले भी डीपीआर तैयार की थी। यह कुछ अवलोकन के साथ वापस आ गई है। अब इसमें खर्च होने वाले बजट को क्रमवार खर्च किया जाएगा। हालांकि, यह कार्य विधायक प्राथमिकता के तहत होना है। कुल्लू सदर से विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने पिछले साल भी इन पंचायतों के जन प्रतिनिधियों के साथ इस मसले पर चर्चा की थी। विभाग की मानें तो पहले चरण में भुट्टी कॉलोनी के आगे की तरफ, दूसरे में मौहल और अन्य चरण पूरे किए जाएंगे। करोड़ों की लागत से बन रही सीवरेज स्कीम के धरातल पर उतरने का इंतजार है।
--
मौहल से शाढ़ाबाई तक पंचायत क्षेत्र को सीवरेज से जोड़ा जा रहा है। इसके लिए विभाग की ओर से डीपीआर तैयार की जा रही है। इसे एक महीने में पूरा कर नाबार्ड को मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। - अमित, अधिशासी अभियंता, जल शक्ति विभाग कुल्लू
--
कुल्लू और भुंतर के बीच है हजारों की आबादी
भुंतर और कुल्लू शहर के बीच पंचायतों में हजारों की आबादी है। कुल्लू और भुंतर शहर के लोगों को सीवरेज की सुविधा मिल रही है, जबकि शहरों के साथ लगती पंचायतों के लोगों को अभी इंतजार है।