फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   This time, a security cordon of 1,200 soldiers was installed during Dussehra.

Kullu News: इस बार दशहरा में 1,200 जवानों का सुरक्षा घेरा

Fri, 16 Oct 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
This time, a security cordon of 1,200 soldiers was installed during Dussehra.
कुल्लू में दशहरा उत्सव के लिए सजने लगा ढालपुर।-संवाद
दशहरा उत्सव
विज्ञापन

21 अक्तूबर से शुरू होगा अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा
देवताओं के अस्थायी शिविरों से रथयात्रा तक रहेगी पुलिस की नजर
पिछले साल शिविर में हुई मारपीट से सबक लेकर पुलिस सतर्क

संवाद न्यूज एजेंसी

कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा में इस बार सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी। पिछले साल देवता के अस्थायी शिविर में मारपीट की घटना के बाद पुलिस इस बार सुरक्षा में कोई ढील नहीं रखना चाहती। 21 अक्तूबर से शुरू होने वाले उत्सव में देवी-देवताओं, श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुरक्षा के लिए पुलिस और होमगार्ड के 1200 जवान तैनात करने की तैयारी है। जिला पुलिस ने अतिरिक्त बल के लिए मुख्यालय से मांग की है। भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था और भगवान रघुनाथ की रथयात्रा को सुरक्षित ढंग से संपन्न करवाना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती रहेगी।
पिछले साल दशहरा उत्सव के दौरान देवता के अस्थायी शिविर में मारपीट की घटना सामने आई थी। इस बार पुलिस देवताओं के अस्थायी शिविरों और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की तैयारी में है। उत्सव में आने-जाने वालों की आवाजाही, भीड़भाड़ वाले स्थानों और संवेदनशील क्षेत्रों पर निगरानी रखने पर जोर रहेगा।
विज्ञापन

दशहरा उत्सव में देश-विदेश से श्रद्धालू और पर्यटक पहुंचते हैं। ढालपुर मैदान और आसपास के क्षेत्रों में भीड़ बढ़ने के साथ यातायात व्यवस्था संभालना पुलिस के लिए चुनौती बन जाता है। भगवान रघुनाथ की रथयात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। ऐसे में सुरक्षा घेरा बनाए रखने, लोगों की आवाजाही व्यवस्थित करने और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए जवानों की तैनाती महत्वपूर्ण रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पुलिस ने उत्सव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के लिए मुख्यालय शिमला से अतिरिक्त पुलिस कर्मियों की मांग की है। पुलिस और होमगार्ड के कुल 1,200 जवानों की तैनाती की योजना है। इन जवानों के माध्यम से उत्सव स्थल, प्रमुख मार्गों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों और देवताओं के शिविरों में सुरक्षा व्यवस्था संभाली जाएगी। यातायात को सुचारु बनाए रखने के साथ श्रद्धालुओं और पर्यटकों की आवाजाही पर भी नजर रखी जाएगी।

कुल्लू दशहरा धार्मिक आस्था के साथ पर्यटन और स्थानीय कारोबार के लिहाज से भी महत्वपूर्ण है। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की चूक उत्सव के प्रबंधन को प्रभावित कर सकती है। पुलिस की कोशिश रहेगी कि पिछले साल जैसी घटना की पुनरावृत्ति न हो और सात दिवसीय उत्सव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो। पुलिस अधीक्षक कुल्लू अभिषेक सेकर ने कहा कि दशहरा में 1200 सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया जाएगा। दशहरा के लिए पुलिस रोडमैप तैयार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed