फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Thirty transformers stalled, power failure in more than a hundred villages

तीस ट्रांसफार्मर ठप, सौ से अधिक गांवों में बिजली गुल

Tue, 24 May 2022 10:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 10:15 PM IST
विज्ञापन
Thirty transformers stalled, power failure in more than a hundred villages
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुल्लू। जिला भर में 15 घंटे की भारी बारिश ने कहर ढाया है। अकेले सैंज और बंजार में बिजली के 30 ट्रांसफार्मर ठप पड़े हैं। 100 से अधिक गांवों में बिजली गुल है।
बारिश सोमवार रात 12:00 बजे से शुरू हुई, जो मंगलवार दोपहर तक जारी रही। इससे सैंज, न्यूली, बंजार, घियागी, सजवाड़ समेत अन्य क्षेत्रों में ग्रामीणों ने अंधेरे में रात गुजारी। बिजली बोर्ड के अधिकारी व कर्मचारी बिजली बहाल करने के लिए जुटे हैं। इस दौरान कुछ गांवों में बिजली बोर्ड ने आपूर्ति को बहाल किया है, जबकि अन्य की बहाली जारी है। रात को बिजली भी कड़कती रही। इससे ग्रामीण भी कुछ घंटे के लिए सहम गए। बारिश के साथ तूफान भी चला। इससे सैंज और बंजार में बिजली के तार टूट गए। क्षेत्र में मंगलवार सुबह बारिश के बीच बिजली बोर्ड के कर्मचारी आपूर्ति बहाल करने में डटे रहे। बारिश से सड़कें तालाब बन गई। सड़कों पर चलना भी मुश्किल हो गया। वाहनों के छींटे राहगीरों पर गिरते रहे। ग्रामीण दिनेश ठाकुर, ओम प्रकाश, सेवा राम, सुनील कुमार, भाग सिंह तथा योगराज ने बताया कि बिजली गुल रहने से परेशानी हुई। उधर, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी प्रशांत सरकैक ने बताया कि बिजली बोर्ड को तुरंत आपूर्ति बहाल करने के निर्देश दिए हैं। अधिकांश ट्रांसफार्मर को बहाल कर दिया है, जबकि कुछ क्षेत्रों में बहाली का काम जारी है। उन्होंने बताया कि सड़कों पर यातायात सुचारु है।
विज्ञापन

सड़कों पर गिरा मलबा, यातायात रहा जारी
जिले की दर्जनभर सड़कों पर भारी बारिश से मलबा गिरा, लेकिन यातायात सुचारु रहा है। वाया भुंतर से लेकर मनाली एनएच पर वाहन चालकों को पहाड़ी से पत्थर गिरने का डर सताता रहा। कई लोगों के घरों में पानी घुस गया। हालांकि इसमें कोई नुकसान नहीं हुआ है। लोगों ने समय रहते मोर्चा संभाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed