{"_id":"6697b5ce12aaa512b1033166","slug":"there-will-be-surveillance-from-dhalpur-school-to-beasa-mor-kullu-news-c-89-1-klu1001-126940-2024-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: ढालपुर स्कूल से लेकर ब्यासा मोड़ तक होगी निशानदेही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: ढालपुर स्कूल से लेकर ब्यासा मोड़ तक होगी निशानदेही
विज्ञापन
शहर में अतिक्रमण करने वालों पर कसेगा शिकंजा
बिना अनुमति रेहड़ी-फड़ी लगाने वालों पर होगी कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। शहर में अतिक्रमण पर प्रशासन सख्त हो गया है। प्रशासन की ओर से अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। पिछले दिनों ही ढालपुर और इसके आसपास सड़कों व फुटपाथ पर बैठने वाले 40 से अधिक रेहड़ी-फड़ी वालों पर नगर परिषद ने कार्रवाई की थी। इसके बाद नगर परिषद कार्यालय के बाद रेहड़ी-फड़ी धारकों ने धरना-प्रदर्शन भी किया था। अब प्रशासन की ओर से ढालपुर स्कूल से ब्यासा मोड़ तक निशानदेही की जाएगी। इस तरह अतिक्रमण पाए जाने पर अवैध कब्जे को हटाया जाएगा। गौरतलब है कि ढालपुर स्कूल से लेकर शीतला माता मंदिर के समीप तक कई जगह पर निर्माण चल रहा है। ऐसे में प्रशासन भूमि की निशानदेही करवाएगा। अगर अवैध कब्जा मिलता है तो उसे हटाया जाएगा। वहीं ब्यासा मोड़ तक इस तरह की निशानदेही करवाई जाएगी। लोअर ढालपुर और सरवरी में भी अतिक्रमण की जिला प्रशासन के पास शिकायतें आई हैं। प्रशासन के ध्यान में यह बात आई है कि नगर परिषद के बिना हाउस में पास हुए कुछ रेहड़ी-फड़ी वाले सड़क और फुटपाथ पर कब्जा जमाए हुए हैं। दोनों जगह कई दुकानदारों ने फुटपाथ पर कब्जा कर रखा है। बताया जा रहा है कि एक सप्ताह के अंदर प्रशासन कार्रवाई करेगा। गौरतलब है कि नगर परिषद कुल्लू के कार्यकारी अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार तहसीलदार कुल्लू के पास है।
तहसीलदार एवं ईओ नगर परिषद हरि सिंह यादव ने कहा कि प्रशासन को लोअर ढालपुर और सरवरी में अवैध रूप से रेहड़ी-फड़ी लगाने की शिकायतें मिली हैं, जिन पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं ढालपुर स्कूल से ब्यासा मोड़ तक निशानदेही भी की जाएगी। अतिक्रमण पाए जाने पर इसे हटाया जाएगा।