फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   There will be no shortage of water in the cities in summer

शहरों में अब गर्मी में नहीं होगी पानी की किल्लत

Sun, 06 Feb 2022 09:32 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 09:32 PM IST
विज्ञापन
There will be no shortage of water in the cities in summer
फरेंद्र ठाकुर
विज्ञापन

कुल्लू। जिले में पानी की किल्लत वाले शहरों में गर्मियों से तीन माह पहले ही जल भंडारण बफर टैंक बनाए जाएंगे। इसके तहत 110 बफर टैंकों को बनाने का खाका तैयार किया गया है। इनमें जल भंडारण की क्षमता 10 लाख से 20 लाख लीटर होगी। इससे पर्याप्त मात्रा में पानी मिलेगा।
टैंकों के निर्माण के लिए जल शक्ति विभाग ने डीपीआर तैयार कर केंद्र सरकार को भेज दी है। यहां से मंजूरी मिलने की जल्द उम्मीद है। इसके बाद जल शक्ति विभाग बफर टैंकों को बनाने का काम शुरू करेगा। इसका सीधा लाभ पेयजल किल्लत वाले शहरों के लोगों को मिलेगा। इसमें कुल्लू, मनाली, बंजार समेत अन्य शामिल है, जहां पर बफर टैंकों का निर्माण लोगों की सहूलियत के लिए किया जाएगा। बता दें कि कुल्लू जिले में गर्मियों के मौसम में खासकर शहरों में पानी की ज्यादा किल्लत रहती है। इससे लोगों को पानी पर्याप्त मात्रा में नहीं मिल पाता। शहर के बाजारों में लगे नलों में पानी न के बराबर होता है। इससे लोगों की कतारें लगी रहती हैं। इसका मुख्य कारण यह है कि गर्मियों में पानी के प्राकृतिक स्रोत सूख जातेे हैं। इससे पानी का संकट गहरा जाता है। अब विभाग गर्मियों में लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध करवाएगा। संवाद
विज्ञापन

दुर्गम गांवों में बनेंगे स्टील टैंक
जिले में सड़क सुविधा से वंचित दुर्गम गांवों में गांवों में स्टील टैंकों का निर्माण किया जाएगा। इससे जल भंडारण टैंक भी ज्यादा मजबूत होंगे। पहले चरण में जल शक्ति विभाग बंजार के पलाइच और सैंज के मझाण गांव में स्टील के टैंकों का निर्माण करेगा। दोनों की क्षमता एक लाख लीटर पानी की होगी, जिससे आपातकालीन स्थित अग्निकांड व अन्य समस्या में पानी मिलेगा। इसकी डीपीआर भी जिला प्रशासन को भेजी है, जहां से जल्द मंजूरी मिलते ही काम शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र की मंजूरी के लिए भेजी डीपीआर: रविंद्र
जल शक्ति विभाग शमशी के अधिशासी अभियंता रविंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि गर्मी में पानी की किल्लत वाले शहरों में 110 जल भंडारण बफर टैंक बनाए जाएंगे। इनमें पानी की क्षमता 10 लाख से 20 लाख लीटर होगी। इससे पानी भी पर्याप्त मात्रा में मिलेगा। इसकी डीपीआर बनाकर केंद्र सरकार को भेजी दी है। यहां से जल्द मंजूरी मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed