फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   There will be no shock from US tariffs, Local for Vocal will gain momentum

Kullu News: अमेरिका के टैरिफ से नहीं लगेगा झटका, लोकल फॉर वोकल को मिलेगी रफ्तार

Wed, 27 Aug 2025 10:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 27 Aug 2025 10:29 PM IST
विज्ञापन
There will be no shock from US tariffs, Local for Vocal will gain momentum
कुल्लू के कारोबारी बोले- कपड़ा-मोबाइल के कारोबार को नहीं होगा नुकसान
विज्ञापन

बोले- देश का खुद का बाजार सशक्त होगा और विदेशी निर्भरता कम होगी
राजीव नैय्यर
कुल्लू। भारत पर अमेरिका की ओर से 50 प्रतिशत टैरिफ लागू करने के बावजूद कुल्लू के कारोबारियों ने भरोसा जताया है कि इससे कपड़ा और मोबाइल व्यापार पर कोई नकारात्मक असर नहीं पड़ेगा।
स्थानीय उद्योगों पर निर्भरता के चलते लोकल फॉर वोकल अभियान को यह कदम और मजबूती देगा। कारोबारियों का मानना है कि इससे देश का खुद का बाजार सशक्त होगा और विदेशी निर्भरता कम होगी।
विज्ञापन

अमेरिका का भारत पर 50 फीसदी टैरिफ 27 अगस्त से लागू हो गया है। ऐसे में कपड़ा, परिधान, रत्न व आभूषण, झींगा, चमड़ा और जूते, पशु उत्पाद, रसायन तथा विद्युत एवं यांत्रिक मशीनरी के कारोबार पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। कुल्लू के कारोबारियों ने अमेरिकी टैरिफ से नुकसान न होने की बात कही है। कपड़ा और मोबाइल कारोबारियों के अनुसार अमेरिका का इस व्यापार से कोई संबंध नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कपड़ा कारोबारी रामकृष्ण, प्रीतम, मोहम्मद, सतीश ने कहा कि वे देश के लोकल उद्योगों से ही खरीदारी करते हैं। अमेरिका का टैरिफ बढ़ाने से देश के लोकल कारोबार को बढ़ावा मिलेगा। इससे लोकल फॉर वोकल की मुहिम को गति मिलेगी। मोबाइल कारोबारी वरुण, मोहित, सौरव, डिंपी ने भी अमेरिकी टैरिफ से नुकसान न होने की बात कही।
--
अमेरिकी टैरिफ से नहीं कोई नुकसान
अमेरिकी टैरिफ से सूट-सारी के कारोबार को कोई नुकसान नहीं है। सभी तरह के उत्पाद देश के भीतर उपलब्ध हैं। विदेशों पर निर्भरता न होने से लोकल फॉर वोकल मुहिम तेज हुई है। रमन शर्मा, सूट-साड़ी विक्रेता।
--
अमेरिका ने टैरिफ बढ़ाकर अपना नुकसान किया है। रेडिमेड कपड़ों के उद्योग देश के भीतर हैं। भारत को अमेरिका से कपड़ा व्यापार करने की आवश्यकता नहीं है। भारत के पास कारोबार के विकल्प अधिक हैं। - जगजीत सिंह लाडी, रेडीमेड कपड़ा व्यापारी

--अमेरिका ने 50 फीसदी जो टैरिफ भारत पर लगाया है। इसका रेडिमेड कपड़ा व्यापार पर किसी तरह का फर्क नहीं पड़ेगा। देश के उद्योगों से ही सामान लाया जाता है। ऐसे में कोई असर लोकल मार्केट पर नहीं रहेगा। - अरुण, रेडिमेड कपड़ा व्यापारी
--
देश के मोबाइल कारोबार पर अमेरिकी टैरिफ लागू होने से कोई विपरीत असर देखने को नहीं मिलेगा। भारत के अन्य देशों के साथ व्यापारिक संबंध बेहतर हैं। -छिमे दावा, मोबाइल कारोबारी

--
मोबाइल और इससे जुड़े कलपुर्जों के कारोबार पर अमेरिकी टैरिफ का कोई असर देखने को नहीं मिलेगा। भारत का मोबाइल और कलपुर्जों का कारोबार अन्य देशों के साथ बेहतर है। अमेरिका के साथ मोबाइल कारोबार अधिक नहीं है। -संदीप वर्मा, मोबाइल रिपेयरिंग कारोबारी
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed