{"_id":"69a31b990a01f00f990840c6","slug":"there-will-be-a-protest-on-the-6th-against-smart-meters-kullu-news-c-89-1-klu1002-170171-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: स्मार्ट मीटर के विरोध में छह को होगा प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: स्मार्ट मीटर के विरोध में छह को होगा प्रदर्शन
विज्ञापन
कुल्लू। जिले में स्मार्ट बिजली मीटर लगाने का विरोध लगातार बढ़ता जा रहा है। विरोध के लिए जनता संघर्ष समिति का भी गठन किया गया है। संघर्ष समिति के अध्यक्ष हुकम चंद नेगी ने बताया कि 6 मार्च को जिला मुख्यालय में स्मार्ट बिजली मीटर के विरोध में बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन होगा। इसके माध्यम से सरकार से स्मार्ट मीटर न लगाने का आग्रह किया जाएगा अन्यथा आने वाले समय में इसको लेकर एक बड़े आंदोलन की रूपरेखा बनाई जाएगी।
छह मार्च के विरोध प्रदर्शन में बंजार, गड़सा, अपर वैली, सारी कोठी, महाराजा क्षेत्र के लोग जुटेंगे। विरोध में विभिन्न संगठनों के लोग भी हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया कि इस प्रदर्शन में आम जनता के साथ-साथ महिला मंडल की सदस्य भी भाग लेंगी। हुकम चंद के साथ जिले की उझी घाटी, खडिहार, गड़सा क्षेत्र के महिला मंडल से जुड़ी महिला मंडल की अध्यक्ष सुनीता देवी, यंग डोलमा, प्रेमी देवी, बंदू देवी, इशा, संतोषी देवी आदि ने प्रदर्शन में भाग लेने की पुष्टि की। जनता से आग्रह किया है कि वे इस प्रदर्शन में भाग लें।
उन्होंने कहा कि छह मार्च को काफी संख्या में लोग ढालपुर पहुंचकर पहले रैली निकालेंगे और उसके बाद उपायुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया जाएगा। सरकार को भी स्मार्ट मीटर के विरोध में एक मांग पत्र उपायुक्त कुल्लू के माध्यम से भेजा जाएगा। संवाद