फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   There may be fifteen lakh more boxes of apples in Kullu

कुल्लू में हो सकती हैं सेब की पंद्रह लाख अधिक पेटियां

Tue, 26 Apr 2022 10:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
There may be fifteen lakh more boxes of apples in Kullu
कुल्लू में सेब का फल लेने लगा आकार।-संवाद - फोटो : Kullu
रोशन ठाकुर
विज्ञापन

कुल्लू। प्रदेश में अभी तक के सूखे से कृषि और बागवानी को नुकसान हुआ है, लेकिन राहत बात यह है कि जिला कुल्लू में इससे सेब की फसल को कोई नुकसान नहीं हो रहा है। अभी तक के मौसम के अनुसार इस बार सेब की बंपर पैदावार होगी। जिले में इस बार बीते साल की अपेक्षा सेब की 1500000 पेटियां अधिक पैदावार होने का अनुमान है।

वर्ष 2021 में जिले में करीब 550000 पेटियों का उत्पादन हुआ था। इस साल 7000000 पेटियों का अनुमान है। इसका खुलासा बागवानी विभाग की फील्ड रिपोर्ट से हुआ है। तापमान बढ़ने से जिले में सेब की फसल समय से करीब दो सप्ताह पहले तैयार हो जाएगी। हालांकि जिले में पिछले करीब एक दशक से मौसम की मार से लगातार सेब का उत्पादन गिरता जा रहा है। खासकर तूफान, ओलावृष्टि से सेब को नुकसान हुआ है। प्रगतिशील बागवान लीला प्रसाद, तेज राम, जगदीश ठाकुर, खेम राज, कुमार सिंह, किशोरी लाल, हंस राज, रमेश चंद तथा सुनील कुमार ने कहा कि बगीचों में सेब अब अखरोट के दाने के बराबर हो गया है। अभी तक फसल अच्छी है। मौसम अनुकूल रहने पर बागवानों को आर्थिक रूप से लाभ मिलेगा। हालांकि सूखे से फ्लावरिंग व सेटिंग पर कुछ असर जरूर पड़ा है। उधर, बागवानी विभाग के उपनिदेशक बीएम चौहान ने कहा कि इस बार सेब की फसल पिछले साल की अपेक्षा अधिक आंकी गई है। संवाद
विज्ञापन

साल सेब उत्पादन पेटियों में
2016 4500000
2017 4700000
2018 3500000
2018 7500000
2020 4800000
2021 5500000
2022 7000000 अनुमानित
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed