फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   There is shortage of maize flour in the depots, more demand sent

Kullu News: डिपुओं में कम पड़ा मक्की का आटा, और मांग भेजी

Thu, 30 Jan 2025 10:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 30 Jan 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
There is shortage of maize flour in the depots, more demand sent
राज्य नागरिक आपूर्ति निगम मंडी से फरवरी के शुरू में ही पहुंच जाएगी आटे की खेप
विज्ञापन

प्राकृतिक खेती से उगाई मक्की का आटा उपभोक्ताओं को उपलब्ध करवा रहा विभाग
जनवरी महीने में बेचा 62 क्विंटल, सरकारी डिपुओं में 50 रुपये किलो हैं आटे के दाम
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले के राशन डिपुओं में मक्की के आटे की मांग बढ़ गई है। खाद्य नागरिक एवं आपूर्ति विभाग ने 60 क्विंटल आटे की मांग राज्य नागरिक आपूर्ति निगम मंडी को भेजी है और फरवरी की शुरुआत में आटा मुहैया करवाने की मांग की है, जिससे उपभोक्ताओं को समय पर डिपुओं में आटा उपलब्ध करवाया जाए।
सरकार और विभाग प्राकृतिक खेती से उगाई मक्की की पिसाई करवाकर आटा डिपुओं के माध्यम से उपभोक्ताओं को मुहैया करवा रहा है। डिपुओं में आटा के दाम 50 रुपये किलोग्राम हैं। उपभोक्ता इस आटे को पसंद कर रहे हैं। पिछले माह जनवरी में 62 क्विंटल मक्की का आटा राज्य नागरिक आपूर्ति निगम में सात गोदामों से जिले के 455 डिपुओं में उपलब्ध करवाया था। उपभोक्ताओं में प्राकृतिक खेती से उगाई मक्की के आटे के प्रति रुझान और मांग को देखते हुए मंडी से और आटा मंगवाया गया है।
विज्ञापन

गौर रहे कि डिपुओं में पैकेट में मिल रहे मक्की के आटे को लोग खरीद रहे हैं। गेहूं का आटा लेने के साथ उपभोक्ताओं को मक्की का आटा लेने का विकल्प भी मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
क्षेत्रीय प्रबंधक राज्य नागरिक आपूर्ति निगम मंडी ने फरवरी की एक तारीख तक जिले के गोदामों में 60 क्विंटल मक्की का आटा उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया है, जिससे डिपुओं के माध्यम से आटे की मांग और खपत की पूर्ति की जा सके। यदि और अधिक मांग हुई तो किसी अन्य जिला और स्थान से मक्की के आटे की आपूर्ति डिपुओं में की जाएगी।
- अरविंद शर्मा, जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग
-संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed