{"_id":"67eeb6d2779d2a241b03393c","slug":"the-trainees-learned-to-save-lives-by-rescuing-in-a-disaster-kullu-news-c-89-1-ssml1015-144692-2025-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: प्रशिक्षुओं ने सीखा आपदा में रेस्क्यू कर जान बचाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: प्रशिक्षुओं ने सीखा आपदा में रेस्क्यू कर जान बचाना
Thu, 03 Apr 2025 09:56 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Thu, 03 Apr 2025 09:56 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू के बहुतनीकी संस्थान सेऊबाग में जिला आपदा प्रबंधन की और से आयोजित मॉर्क ड्रील में भाग लेत
मॉकड्रिल में सीखी राहत-बचाव कार्य की बारीकियां
प्राथमिक चिकित्सा कौशल का भी लिया प्रशिक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। राजकीय बहुतकनीकी शिक्षण संस्थान सेउबाग के प्रशिक्षुओं ने प्राकृतिक आपदा के दौरान रेस्क्यू कर दूसरों की जान बचाना सीखा। संस्थान में जिला आपदा प्रबंधन और गृहरक्षा के सहयोग से मॉकड्रिल का आयोजन किया गया।
इसमें प्रशिक्षुओं को भूकंप, अग्रिकांड के दौरान स्वयं को सुरक्षित रखतेे हुए दूसरों की जान को बचाने की बारीकियां सिखाई गईं। मॉकड्रिल के माध्यम से भूकंप, सीपीआर प्रक्रिया, अग्नि सुरक्षा और प्राथमिक चिकित्सा प्रक्रियाओं सहित विभिन्न महत्वपूर्ण सुरक्षा और आपातकालीन प्रतिक्रियाओं पर ध्यान केंद्रित किया गया।
मॉकड्रिल के माध्यम से प्रशिक्षुओं को आपातकालीन स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने में की तकनीक बताई गई। भूकंप मॉकड्रिल में भूकंप के दौरान पालन की जाने वाली सही प्रक्रियाओं के बारे में निर्देशित किया गया, जिसमें निकासी प्रोटोकॉल और सुरक्षित सभा बिंदु शामिल रहे। प्रशिक्षुओं को बताया गया कि कैसे वे सुरक्षित स्थान का चयन करें और आपदा में फंसे लोगों को वहां तक पहुंचाएं। इसके बाद सीपीआर प्रक्रिया की जानकारी दी गई। बताया गया कि कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) चिकित्सा आपात स्थितियों में समय पर हस्तक्षेप के लिए महत्वपूर्ण है और सीपीआर कैसे दिया जाए। इसकी सही तकनीक सिखाई गई। अग्नि सुरक्षा पर होमगार्ड टीम ने अग्निशामक यंत्रों, आग के प्रकारों और उचित प्रतिक्रिया तकनीकों पर व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन
अंत में प्राथमिक चिकित्सा प्रक्रिया में आवश्यक प्राथमिक चिकित्सा कौशल सिखाए गए, जिसमें जलने, फ्रैक्चर, रक्तस्त्राव और अन्य चिकित्सा आपात स्थितियों जैसे परिदृश्य शामिल रहे। इस दौरान होमगार्ड कंपनी कमांडर कमल भंडारी, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के समन्वयक प्रशांत, संस्थान के प्रधानाचार्य ई. पुनीत सूद आदि उपस्थित रहे।
--